फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition parties will join again on 20 august on the invitation of sonia Gandhi

एकजुटता: सोनिया गांधी के आमंत्रण पर 20 को फिर जुड़ेंगे विपक्षी दल

Wed, 18 Aug 2021 04:21 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 18 Aug 2021 04:21 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल, झारखंड के अलावा तमिलनाडु केसीएम एमके स्टालिन, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी बैठक में शामिल होंगे

विज्ञापन
opposition parties will join again on 20 august on the invitation of sonia Gandhi
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

संसद के मानसून सत्र में कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट दिखे विपक्षी दल 20 अगस्त को एक बार फिर वर्चुअल प्लेटफार्म से जुड़ेंगे। हालांकि अभी तय नहीं है कि इन नेताओं के बीच वन टू वन बातचीत होगी या फिर सब एकसाथ जुड़ेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों और वर्तमान हालात को देखते हुए विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। इसमें समान विचारधारा के करीब 15 दल शामिल होंगे। एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता सुष्मिता देव को टीएमसी में शामिल करने वाली ममता बनर्जी ने भी बैठक में शामिल होने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


इस बार बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आमंत्रित किया गया है। पश्चिम बंगाल, झारखंड के अलावा तमिलनाडु केसीएम एमके स्टालिन, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी बैठक में शामिल होंगे। बताते हैं कि विपक्षी दल पेगासस के अलावा जातिगत जनगणना, किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed