{"_id":"63d9b779fe979617b92efb99","slug":"opposition-parties-termed-the-president-address-as-the-bjp-manifesto-for-the-2024-general-elections-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विपक्ष ने कहा- राष्ट्रपति का अभिभाषण 2024 के लिए भाजपा का घोषणापत्र, आप ने किया बहिष्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: विपक्ष ने कहा- राष्ट्रपति का अभिभाषण 2024 के लिए भाजपा का घोषणापत्र, आप ने किया बहिष्कार
Wed, 01 Feb 2023 06:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 01 Feb 2023 06:21 AM IST
सार
शशि थरूर ने अभिभाषण को सरकार का प्रोपेगेंडा बताया। टीएमसी के डेरेक ओब्रायन ने कहा कि कीमतों को नियंत्रित करने, रोजगार महिला आरक्षण जैसे प्रमुख मुद्दे अभिभाषण से गायब रहे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को 2024 के आम चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र बताया। कहा- महंगाई, सांप्रदायिक सौहार्द और महिलाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों का इसमें जिक्र तक नहीं है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह सरकार का बयान है जो राष्ट्रपति के माध्यम से आया है और इसमें कुछ भी नया नहीं है।
शशि थरूर ने अभिभाषण को सरकार का प्रोपेगेंडा बताया। टीएमसी के डेरेक ओब्रायन ने कहा कि कीमतों को नियंत्रित करने, रोजगार महिला आरक्षण जैसे प्रमुख मुद्दे अभिभाषण से गायब रहे। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि जनता की जेब खाली है, कुछ लोगों के हाथों में देश की पूंजी सिमट गई है जो देश की प्रगति के लिए घातक है।
बीआरएस-आप ने राष्ट्रपति का अपमान किया : भाजपा
भाजपा ने विपक्ष के बयानों को राष्ट्रपति का अपमान बताया है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, राजनीतिक विरोधी की एक सीमा होती है और विपक्षी दलों को कुछ मानदंडों को बनाए रखना चाहिए। कुछ लोगों ने इसे हमारे संसदीय लोकतंत्र के सबसे निचले स्तर पर ला दिया है। खासकर बीआरएस और आप ने जिन्होंने अभिभाषण का बहिष्कार किया।