फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition mps reacted to FM Nirmalala Sitharaman's reply on Budget

बजट: सीतारमण के जवाब पर विपक्षी सदस्यों ने दी प्रतिक्रिया, प्रियंका बोलीं- किस ग्रह में रह रहीं वित्त मंत्री

Tue, 11 Feb 2025 09:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Feb 2025 09:17 PM IST
सार

बजट पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब पर विपक्षी सांसदों ने असंतोष जताया। प्रियंका गांधी ने कहा कि वित्त मंत्री पता नहीं किस ग्रह में रह रही हैं। वह कह रही हैं कि महंगाई नहीं बढ़ी है। 

विज्ञापन
Opposition mps reacted to FM Nirmalala Sitharaman's reply on Budget
कल्याण बनर्जी, प्रियंका गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब दिया। वहीं, विपक्षी दलों के सांसदों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, 'मुझे नहीं पता वह किस ग्रह में रह रही हैं। वह कह रही हैं कि महंगाई नहीं बढ़ी है, बेरोजगारी नहीं बढ़ी है।' 

विज्ञापन


वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, 'वित्त मंत्री ने कुछ भी नहीं कहा है। वह सभी राज्यों पर आरोप लगा रही हैं.. राज्य पैसा खर्च नहीं कर रहे हैं...फिर आप वहां पर किसलिए हैं? आपने कब राज्यों के लिए फंड जारी किया? आपने आंकड़े नहीं दिए। कौन सा राज्य खर्च करने की स्थिति में नहीं है? आप आंकड़े जारी नहीं कर रहे हैं। वह यूपीए-1 और यूपीए-2 से तुलना कर रही हैं। यूपीए-2 ने सही से काम नहीं किया और इसी वजह से लोगों ने उन्हें नकारा। अब आप दस साल से सत्ता में हैं। आप हमें बताइए कि आपने क्या क्या किया..कुछ नहीं। पूरी तरह से असंतोषजनक जवाब दिया। उन्होंने पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित, पक्षपाती और प्रतिशोध वाली बातें कहीं।' 
विज्ञापन

 
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, '144 साल बाद सबसे बड़ा महाकुंभ हो रहा है और भारत सरकार ने महाकुंभ के लिए कोई पैसा नहीं दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed