फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Opposition Protest LIVE: '152 पेपर लीक मामलों में एक भी दोषी को नहीं मिली सजा', बोले राहुल गांधी

Wed, 22 Jul 2026 05:21 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 22 Jul 2026 05:21 PM IST
खास बातें

सीजेपी के आंदोलन, प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और कांग्रेस नेताओं को प्रदर्शन के दौरान जबरन पुलिस द्वारा हटाए जाने के खिलाफ विपक्ष ने बुधवार को संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विरोध के चलते लोकसभा-राज्यसभा बुधवार को भी स्थगित कर दी गई। वहीं, राहुल गांधी ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

विज्ञापन
opposition mps protest live makar dwar parliament demand dharmendra pradhan resignation bjp govt reaction
सांसदों ने काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:20 PM, 22-Jul-2026

'पुलिस वालों ने मेरे कान में कहा- इस सरकार को हटाओ', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "यह सच है कि पुलिस वालों ने मुझे थोड़ा घसीटा, लेकिन वे मेरे कान में फुसफुसा रहे थे, 'इस सरकार को हटाओ।' एक ने कहा, 'मैं राजस्थान से हूं, इन्हें हटाओ। हम तो बस वर्दी पहने हुए हैं।' दूसरे ने कहा, 'मैं हरियाणा से हूं; इन्हें हटाओ।'"
04:45 PM, 22-Jul-2026

राहुल गांधी ने सरकार से की तीन मांगें

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से तीन मांगें की हैं। इनमें से पहली मांग है- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो। दूसरी मांग है कि छात्रों से हमला करने वालों को दोषी ठहराया जाए। तीसरी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
04:30 PM, 22-Jul-2026

राहुल गांधी बोले- 152 पेपर लीक मामलों में एक भी दोषी को नहीं मिली सजा

राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक से देश के 7.5 करोड़ छात्रों पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि 152 पेपर लीक के मामलों में एक भी दोषी को सजा नहीं मिली है। उन्होंने कहा, "छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे सिर्फ अपनी मांगें रख रहे हैं. वे वही मांग रहे हैं, जिसका इस देश के छात्र होने के नाते उन्हें अधिकार है. वे कोई अपराध नहीं कर रहे हैं। वे सिर्फ इतना कह रहे हैं कि हमें ऐसी शिक्षा व्यवस्था चाहिए जो ठीक से काम करे, जो निष्पक्ष हो. लेकिन आज हमारे पास ऐसी व्यवस्था नहीं है." राहुल गांधी ने कहा "हर किसी के लिए यह साफ है कि हमारी शिक्षा व्यवस्था, जिसे कभी दुनिया की सबसे बेहतरीन शिक्षा प्रणालियों में गिना जाता था, आज गंभीर संकट का सामना कर रही है."
04:27 PM, 22-Jul-2026

राहुल बोले- छात्रों को सुरक्षाबलों ने बुरी तरह पीटा

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 20 जुलाई के सीजेपी के संसद चलो मार्च के दौरान छात्रों के प्रदर्शन के वीडियो चलाए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने छात्रों को बुरी तरह पीटा। उन्होंने कहा, "सवाल यह है कि हमारे छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? आखिर हमारे छात्रों ने ऐसा क्या किया है? हजारों-हजार छात्र हैं, उन्होंने ऐसा कौन-सा अपराध किया है कि उन पर सुरक्षा बल हथियार तानें, उन्हें पीटा जाए, उनके साथ मारपीट की जाए और उनका अपमान किया जाए?" 
03:54 PM, 22-Jul-2026

कुछ ही देर में शुरू होगी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है। जानकारी के अनुसार, छात्रों के आंदोलन और कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के खिलाफ ये प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है।
01:38 PM, 22-Jul-2026

राहुल गांधी आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नीट पेपर लीक मामले को लेकर नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:32 PM, 22-Jul-2026

 कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की वीडी सतीशन ने की निंदा 

वीडी सतीशन ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई नेताओं और सांसदों को पुलिस ने जबरन हटाया और उनके साथ अत्यधिक बल प्रयोग किया। सतीशन ने कहा कि इससे एक दिन पहले छात्रों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट विवाद के कारण कई छात्रों ने आत्महत्या की, लेकिन केंद्र सरकार ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह निंदनीय है। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। 
01:28 PM, 22-Jul-2026

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर भड़के पिनराई विजयन

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कथित नीट परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है और उसे जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। विजयन ने आरोप लगाया कि पहले वामपंथी छात्र संगठनों ने इस आंदोलन का समर्थन किया था, जिसके बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल भी इसमें शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांगों का जवाब देने के बजाय केंद्र सरकार बल प्रयोग कर आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। विजयन ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि पुलिस के साथ लाठीधारी लोगों ने भी प्रदर्शनकारियों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि दमन से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि उसे और अधिक जनसमर्थन मिलेगा। आंदोलनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
01:27 PM, 22-Jul-2026

एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर चंद्रशेखर ने क्या लिखा?

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक के खिलाफ संसद परिसर में धरने पर बैठे हैं। इस दौरान उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा 'बारिश की हर बूंद स्वीकार्य है, लेकिन निर्दोषों पर अन्याय नहीं। अन्याय करने वाले चाहे कितने भी ताकतवर क्यों न हों, या उनके पीछे कितनी भी बड़ी ताकत क्यों न हो। उन्हें इसके लिए जवाब देना ही होगा। महापुरुषों के विचार ही मेरे संघर्ष की ताकत हैं। जय भीम, जय भारत।'
12:46 PM, 22-Jul-2026

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, 'अगर कोई विरोध करता है, तो सरकार का फर्ज है कि वह उनसे जाकर बात करे और उनकी बात सुने। अगर उन्हें कोई गलतफहमी है, तो सरकार का काम है उसे दूर करना, और इस सरकार ने ऐसा नहीं किया। अगर वे पहले ही दिन उनसे बात कर लेते, तो मामला इतना नहीं बढ़ता। जैसे हमने मुंबई में विरोध किया, वैसे ही हम और भी विरोध करेंगे। लोकतंत्र में बातचीत ही होती है। वरना, इसे तानाशाही कहा जा सकता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed