फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition meeting in Patna mere photo session says BJP chief JP Nadda Updates

JP Nadda: विपक्षी एकता पर जेपी नड्डा का तंज; बोले- विपक्ष दलों की पटना बैठक सिर्फ एक फोटो सेशन

Sun, 25 Jun 2023 09:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नगरकुरनूल (तेलंगाना)
पीटीआई, नगरकुरनूल (तेलंगाना) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 25 Jun 2023 09:29 PM IST
सार

विपक्षी दलों की बैठक पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद), समाजवादी पार्टी (सपा), तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) सभी अपनी-अपनी वंशवाद की राजनीति बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके उलट प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे लेकर जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Opposition meeting in Patna mere photo session says BJP chief JP Nadda Updates
JP Nadda - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी एकता के भविष्य पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हाल ही में पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक को ‘सिर्फ फोटो सेशन’ करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट बैंक की राजनीति खत्म करने के साथ ही देश में विकास को आगे बढ़ाया है। नड्डा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस रुख का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने 23 जून को बिहार की राजधानी में विपक्षी दलों की बैठक को ‘फोटो सेशन’ करार दिया था।

विज्ञापन


पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का किया जिक्र
‘नव संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में गरीबी दर 22 से घटकर 10 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। उन्होंने कहा कि पहले जब भारतीय नेता अमेरिका की यात्रा पर जाते थे, तब चर्चा कश्मीर, पाकिस्तान और आतंकवाद के ईर्द-गिर्द घूमती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान बातचीत के केंद्र में विकास रहता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




सपा-टीएमसी पर साधा निशाना
विपक्षी दलों की बैठक पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद), समाजवादी पार्टी (सपा), तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) सभी अपनी-अपनी वंशवाद की राजनीति बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके उलट प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे लेकर जा रहे हैं। 





बीआरएस और केसीआर को घेरा
नड्डा ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर कथित भ्रष्टाचार और परिवारवाद को लेकर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि केसीआर तेलंगाना को पीछे धकेल कर खुद आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed