फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition leaders said to PM narendra modi in All parties meeting, only fresh bill to be discuses

सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी से विपक्ष ने कहा, केवल गैर विवादित बिल पर बात करें

Thu, 31 Jan 2019 07:04 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
opposition leaders said to PM narendra modi  in All parties meeting,  only fresh bill to be discuses
सर्वदलीय बैठक - फोटो : ANI
अंतरिम बजट से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केवल गैर विवादित बिलों पर बात करने को कहा। विपक्षी पार्टियों ने कहा कि संसद में बजट सत्र के दौरान कोई भी विवादित बिल पेश न करें। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि विपक्ष ने सरकार से कहा कि बजट सत्र के दौरान संसद में सरकार किसी भी विवादित बिल को न लेकर आए। वह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्होंने कहा कि हमें उसी बिल को लाना चाहिए जिस पर सर्वसम्मति हो और जो विवादित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद ने कहा कि अगर भाजपा कोई विवादित बिल लेकर आती है तो संसद का सुचारु रूप से चलना मुश्किल हो जाएगा। सर्वदलीय बैठक के दौरान, तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओब्रायन ने भी कई मुद्दे उठाए।

टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण और बजट चर्चा खत्म होने के बाद चर्चा के लिए कुछ ही घंटे बच जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान नौकरी और किसानों की परेशान पर चर्चा होनी चाहिए।

शुक्रवार को पेश होगा बजट

बजट शुक्रवार को पेश किया जाना है। यह 16वीं लोकसभा का आखिरी बजट सत्र है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को इस बात से अवगत कराया है कि सरकार शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश करेगी।


सर्वदलीय बैठक के बाद आजाद ने मीडिया से कहा कि हमें सिर्फ उन विधेयकों को लाना चाहिए जो विवादित नहीं हैं और जिन पर सबकी सहमति है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी सुझाव दिया कि अगर सरकार विवादित विधेयकों पर जोर देती है तो संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलना मुश्किल होगा।

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी कहा कि सरकार को इस सत्र में विवादित विधेयक नहीं लाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को लोकसभा चुनाव से पहले सीबीआई के रूप में साझेदार मिल गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed