फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition leaders including Kharge Sudarshan Reddy congratulated the new Vice President

Politics: खरगे-सुदर्शन रेड्डी सहित विपक्षी नेताओं ने नए उपराष्ट्रपति को दी बधाई, बोले- विचारधारा की लड़ाई थी..

Tue, 09 Sep 2025 08:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 09 Sep 2025 08:51 PM IST
सार

Politics: एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्हें सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से बधाइयों को सिलसिला जारी है। विपक्षी उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी ने हार स्वीकारते हुए सांविधानिक मूल्यों की लड़ाई जारी रखने की बात कही। वहीं, कांग्रेस प्रमुख खरगे ने कहा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं, विचारधारा की लड़ाई थी और उम्मीद जताई कि उपराष्ट्रपति लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करेंगे।

विज्ञापन
Opposition leaders including Kharge Sudarshan Reddy congratulated the new Vice President
मल्लिकार्जुन खरगे, बी.सुदर्शन रेड्डी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल बी. सुदर्शन रेड्डी को मंगलवार को देश का नया उपराष्ट्रपति चुना गया है। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी सहित तमाम विपक्षी नेताओं ने बधाई दी है। 
विज्ञापन


चुनाव से कहीं अधिक विचारधारा की लड़ाई थी: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस प्रमुख खरगे ने कहा, उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर सीपी राधाकृष्णन को हार्दिक शुभकामनाएं। यह चुनाव से कहीं अधिक विचारधारा की लड़ाई थी। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति संसदीय परंपराओं के सर्वोच्च मूल्यों को कायम रखेंगे व विपक्ष के लिए समान स्थान सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


हमारा लोकतंत्र केवल जीत से नहीं: बी. सुदर्शन रेड्डी
वहीं, 'सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने एक बयान में कहा, आज भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में सांसदों ने अपना फैसला सुना दिया है। मैं इस नतीजे को पूरे सम्मान और हमारे महान गणराज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अटूट विश्वास के साथ स्वीकार करता हूं। यह यात्रा मेरे लिए बहुत सम्मानजनक रही, जिसने मुझे उन मूल्यों के लिए खड़ा होने का अवसर दिया, जिन्होंने मेरे जीवन का मार्गदर्शन किया है - सांविधानिक नैतिकता, न्याय, और हर व्यक्ति की गरिमा। हालांकि परिणाम मेरे पक्ष में नहीं है, लेकिन जो बड़ा उद्देश्य हम सभी ने मिलकर आगे बढ़ाने की कोशिश की है, वह अब भी पूरी मजबूती के साथ कायम है। यह वैचारिक संघर्ष अब और भी जोश और उत्साह के साथ जारी रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा, 'मैं विपक्षी दलों के नेताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया। हमारा लोकतंत्र केवल जीत से नहीं, बल्कि संवाद, असहमति और भागीदारी की भावना से और भी मजबूत होता है। मैं एक नागरिक के रूप में समानता, बंधुत्व और स्वतंत्रता के उन आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा, जो हम सभी को एक साथ जोड़े रखते हैं। हमारी सांविधानिक परंपराएं हमारे राष्ट्रीय जीवन का मार्गदर्शन करती रहें, यही मेरी कामना है। मैं नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन को उनके कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।'


जारी है वैचारिक संघर्ष: जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की अंकों वाली जीत नैतिक और राजनीतिक दोनों तरह से हार है। वैचारिक संघर्ष जारी है। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, पिछले उम्मीदवार की तुलना में इस बार उम्मीदवार (विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी) को मिले वोटों में 14 फीसदी वृद्धि हुई ह। इस उम्मीदवार को कुल वोट का 40 फीसदी मिला, जबकि पिछले उम्मीदवार को 26 फीसदी वोट मिले थे। इसलिए विपक्ष को केवल फायदा हो रहा है, बदलाव जरूर होगा। वे (एनडीए) कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed