{"_id":"597f49fe4f1c1b9c348b48f5","slug":"opposition-leaders-have-begun-to-see-future-in-tejaswi-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष के नेताओं को तेजस्वी यादव में दिखने लगा है भविष्य","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विपक्ष के नेताओं को तेजस्वी यादव में दिखने लगा है भविष्य
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव में भविष्य दिखाई देने लगा है। विपक्ष को छोडि़ए भाजपा के कई बड़े नेता नीतिश कुमार के विश्वास मत प्राप्त करने के दौरान तेजस्वी द्वारा दिए गए भाषण की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री के अनुसार तेजस्वी ने अपने भाषण में नीतिश कुमार को आईना दिखा दिया। वहीं, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद भी तेजस्वी यादव की साफगोई से गदगद है।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद को तेजस्वी यादव यादव में भविष्य के राजनेता के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। सांसद रंजीता रंजन ने भी तेजस्वी की तारीफ की। रंजीता ने कहा कि जिस तरह से बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार बिहार की जनता के जनमत के खिलाफ धोखा दिया उसे तेजस्वी ने बड़े सलीके से रखा है।
विज्ञापन
जनता दल(यू) के एक सांसद के अनुसार पूरे बिहार में इस समय तेजस्वी की टीआरपी बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी और बसपा के नेताओं को भी तेजस्वी का तेज काफी लुभा रहा है। जद(यू) के संस्थापक अध्यक्ष शरद यादव के करीबी सूत्र का भी कहना है कि शरद ने तेजस्वी का भाषण बड़े ध्यान से सुना। इसके बाद वह तेजस्वी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। ऐसे में इसके पूरे संकेत हैं कि आने वाले समय में तेजस्वी का राजनीतिक ग्राफ काफी तेजी से बढ़ेगा। तेजस्वी विपक्ष की राजनीति का मुख्य चेहरा भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी की तैयार हो डिजाइन
विपक्ष के नेताओं का मानना है कि तेजस्वी में राजनीति का भविष्य दिखाई दे रहा है। इसलिए तेजस्वी को अपने राजनीति की डिजाइन तैयार करनी चाहिए। उन्हें लालू प्रसाद यादव की छवि छाया से बचाते हुए खुद को खड़ा करना चाहिए।
राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय एक राज्यसभा सांसद के अनुसार तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव को आपस में मिलकर अपनी-अपनी लक्ष्मण रेखा तय कर लेनी चाहिए और इसके बाद तेजस्वी को आगे बढऩा चाहिए। ताकि आने वाले समय में सांप्रदायिकता की राजनीति करने वाली ताकतों का मुकाबला किया जा सके।