फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition is taking action against Mamta for revenge of the Kolkata rally: BJP - Naidu

कोलकाता में विपक्ष की रैली की सफलता का बदला ले रही है भाजपा: चंद्रबाबू 

Mon, 04 Feb 2019 06:02 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, अमरावती
भाषा, अमरावती Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
Opposition is taking action against Mamta for revenge of the Kolkata rally: BJP - Naidu
एन चंद्रबाबू नायडू - फोटो : अमर उजाला

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह 19 जनवरी को कोलकाता में हुई विपक्षी दलों की रैली की सफलता का बदला लेने के लिए ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


रविवार को सीबीआई द्वारा चिटफंट घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त से पूछताछ की कोशिश के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मेट्रो सिनेमा के सामने धरने पर बैठ गई थीं, जिसके बाद केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


तेदेपा नेताओं के साथ अपनी दैनिक टेलीकॉन्फ्रेसिंग में नायडू ने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के बाद अब ममता बनर्जी की बारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ एकजुटता दिखाते हुए नायडू ने कहा कि भाजपा के आगे आत्मसमर्पण करने वालों पर से मुकदमे हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधियों के खिलाफ पुराने मामलों को वे तूल रहे रहे हैं। हाल ही में कोलकाता में हुई रैली सफल रही थी जिसकी वजह से ममता बनर्जी के खिलाफ बदले की कार्रवाई हो रही है। 

नरेंद्र मोदी सरकार पर राज्य की शक्तियां छीनने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से केंद्र-राज्य के रिश्तों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।


नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर खुशी हासिल कर रही है। वे संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी नई दिल्ली यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी और इस संबंध में एक कार्य योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed