फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition celebrate anniversary of demonetisation as black day

नोटबंदी की वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाएगा विपक्ष

Mon, 23 Oct 2017 11:30 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Opposition celebrate anniversary of demonetisation as black day
विपक्ष - फोटो : FILE PHOTO
विपक्ष ने पीएम मोदी के सबसे बड़े आर्थिक सुधार के कदम नोटबंदी की वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। हालांकि इस रणनीति को विपक्ष मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सार्वजनिक करेगा। 
विज्ञापन


सोमवार को संसद परिषर में विपक्ष के प्रमुख दलों ने एक साझी बैठक कर केंद्र सरकार के नोटबंदी और जीएसटी के कदम का विरोध करने का निर्णय लिया है। 8 नवंबर को नोटबंदी की वर्षगांठ है। जिसे विपक्ष ने काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है। 
विज्ञापन


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सरेआम ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी पूरे बिहार में कार्यक्रम आयोजित कर नोटबंदी के वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाएगी। विपक्ष के शेष दल अपनी रणनीति का इजहार मंगलवार को करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि संसद परिसर में हुई विपक्षी दलों के कोर समूह की बैठक में विपक्षी दलों के जरिए काला दिवस के रूप में देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय हुआ है। देशभर में सरकार के नोटबंदी और जीएसटी के प्रभावों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के आयोजन होंगे। 


हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष इस मुद्दे को गरमाए रखना चाहता है। ताकि भाजपा के खिलाफ बनने वाले माहौल का वह सियासी लाभ उठा सके। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस, सपा, जदयू, राकपा और द्रमुक के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed