फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition announces Aakrosh divas on 28 nov to protest note ban

ममता ने मोदी को कहा हिटलर, नोटबंदी के खिलाफ 28 को देशभर में विरोध

Wed, 23 Nov 2016 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
Opposition announces Aakrosh divas on 28 nov to protest note ban
ममता बनर्जी

देशभर में नोटबंदी के केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ विपक्ष ने अब आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। खासकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ लंबी लड़ाई की तैयारी कर ली है। उनके नेतृत्व में कई दलों ने आगामी 28 नवंबर को देशभर में विरोध का ऐलान किया है।

विज्ञापन


जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी हिटलर हैं। उन्होंने कहा कि पावर में रहने से आंखें और कान बंद हो जाता है। इतनी बड़ी अकड़ है इनमें। सरकार ने अपना सााख खो दिया है। 
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि ज्यादातर इंडस्ट्री में काम रुके हुए हैं। मजदूरों को भुगतान नहीं हो रहा है। वे खाना नहीं खा पा रहे हैं। उ्होंने कहा, 'मैं बीजेपी को चैंलेज करती हूं कि इस मुद्दे पर उनके पार्टी के कार्यकर्ता भी उन्हें सपोर्ट नहीं करते हैं। सरकार का साख खोना, सब कुछ खोने के बराबर होता है।'
 



28 नवंबर को देशभर में विपक्ष आक्रोश दिवस मनाकर सरकार के फैसले का विरोध करेगा। विपक्ष की मांग है कि सरकार अविलंब अपने इस फैसले को वापस ले। ‌दिल्‍ली के जंतर मंतर पर चल रहे टीएमसी के धरने में जनता दल यूनाइटेड के शरद यादव समेत कई दलों के बड़े नेता पहुंचे और ममता को समर्थन का ऐलान किया।

विपक्ष और सरकार के बीच तनातनी का यह असर संसद में भी देखा जा रहा है जहां राज्यसभा और लोकसभा दोनों जगह हंगामा मचा हुआ है। पिछले एक हफ्ते में इसके चलते एक दिन भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी है। बुधवार को भी दोनों सदनों में यही नजारा दिखा जब पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को कल तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed