फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oppn bloc INDIA's Mumbai meeting may be deferred to Sept as some leaders unavailable on Aug 25-26

Politics: सितंबर तक टल सकती है 'इंडिया' गठबंधन की तीसरी बैठक, मोदी संग पवार के मंच साझा करने से पहले नाराजगी

Sat, 29 Jul 2023 10:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Jul 2023 10:56 PM IST
सार

Politics: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' मुंबई में होने वाली अपनी तीसरी बैठक को सितंबर के पहले सप्ताह तक टाल सकता है क्योंकि कुछ नेताओं ने कहा है कि अन्य व्यस्तताओं के कारण वे 25-26 अगस्त को उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Oppn bloc INDIA's Mumbai meeting may be deferred to Sept as some leaders unavailable on Aug 25-26
विपक्षी दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की अगस्त में मुंबई में होने वाली अपनी तीसरी बैठक सितंबर के पहले सप्ताह तक टल सकती है क्योंकि कुछ नेताओं ने कहा है कि अन्य व्यस्तताओं के कारण वे 25-26 अगस्त को उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि राकांपा प्रमुख शरद पवार अगस्त के मध्य से महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे और वह उन नेताओं में शामिल हैं जो अगले महीने उपलब्ध नहीं होंगे। मुंबई में 'इंडिया' के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, '25-26 अगस्त पर अभी विचार किया जा रहा है, लेकिन हम यह तय करने के लिए तारीखों के एक और सेट पर विचार कर रहे हैं कि हर कोई उपलब्ध रहे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को महा विकास अघाड़ी की एक बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि एमवीए नेताओं की अगस्त में रैलियां हैं, जो मानसून के कारण पीछे छूट गई थीं। एमवीए के घटक कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना (यूबीटी) की अगले शनिवार को फिर से बैठक होने वाली है।
 

विज्ञापन

कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर 26 सदस्यीय विपक्षी गठबंधन के प्रयासों का नेतृत्व कर रही है, लेकिन राज्य विधानसभा में संख्या बल के कारण उसे महाराष्ट्र में जूनियर पार्टनर माना जाता था, जब तककि शिवसेना और राकांपा ने अपने रैंकों में विभाजन नहीं देखा। अजित पवार की बगावत से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को गठबंधन की 'वज्रमुथ' रैलियों में एमवीए के नेता के रूप में पेश किया गया था। ठाकरे की पार्टी ने विपक्षी गठबंधन की मुंबई बैठक आयोजित करने का बीड़ा उठाया है।

उन्होंने कहा, 'जहां तक हमें बताया गया है, शिवसेना बैठक की तारीखों का समन्वय कर रही है। हमें बताया गया कि यह 25-26 अगस्त है। अब, हम सुनते हैं कि शरद पवार उन दिनों अनुपलब्ध हैं। ये चीजें तब होती हैं जब किसी को 26 दलों के साथ समन्वय करना होता है, कुछ भी असामान्य नहीं है। जब पटना की बैठक की योजना बनाई जा रही थी, तब भी हमें इस मुद्दे का सामना करना पड़ा।'

मोदी संग पवार के मंच साझा करने से पहले ‘इंडिया’ में नाराजगी
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शरद पवार के मंच साझा करने से पहले नाराजगी जताई है। दरअसल, शुक्रवार को हुई फ्लोर लीडर्स की बैठक में कुछ सांसदों ने शरद व मोदी के एक संयुक्त कार्यक्रम का जिक्र किया। इसमें तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पुणे में आयोजित समारोह में एक अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें पवार मुख्य अतिथि की हैसियत से उन्हें सम्मानित करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने समारोह में शरद पवार के मुख्य अतिथि होने के मुद्दे को उठाया और इस पर चिंता जताई। उनका तर्क था कि क्योंकि पवार भी पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित करने वालों में शामिल हैं, इसका विपक्षी एकता के लिहाज से सही संदेश नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed