{"_id":"5aa207134f1c1bbb758b46b5","slug":"opium-smuggling-will-not-happen-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: अब नहीं होगी एंबुलेंस से अफीम की तस्करी, सरकार बनाएगी पॉलिसी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्य प्रदेश: अब नहीं होगी एंबुलेंस से अफीम की तस्करी, सरकार बनाएगी पॉलिसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 09 Mar 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य में एंबुलेंस का दुरुपयोग करने पर सरकार पॉलिसी बनाएंगी। उन्होंने कहा कि हमने इसके लिए एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवहन विभाग के अफसरों को नियुक्त किया जाएगा। एंबुलेंस के माध्यम से कोई आपराधिक घटना न हो कमेटी इस पर काम करेगी। सरकार का यह फैसला एंबुलेंस से अफीम और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए है।
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह बात सही है कि राज्य में अलग-अलग तरीके से अफीम की तस्करी हो रही है। उन्होंने कहा कि मंदसौर, रतलाम और नीमच में देखने को मिला है कि यहां काफी संख्या में एंबुलेंस हैं। उन्होंने कहा कि अब इन एंबुलेंसों की जांच की जाएगी। बता दें कि भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने आरोप लगाया था कि मध्य प्रदेश में एंबुलेंस में मरीज ले जाने की आड़ में अफीम की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन
इस पर गृहमंत्री ने कहा कि तस्करी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में एंबुलेंस के लिए कोई स्पष्ट नियम नहीं हैं इसलिए कोई भी व्यक्ति आसानी से एंबुलेंस चलवा सकता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब नियम के तहत ही राज्य में एंबुलेंस चलायी जाएगी।
विज्ञापन
Yeh sahi hai ki alag-alag tareeke se afeem ki taskari ho rhi hai. Mandsaur, Ratlam aur Neemuch mein yeh dekhne mein aaya hai ki kaafi sankhya mein ambulance hain. Yahaan jo ambulance hain, unki kitni zarurat hai jaanch karayenge: Bhupendra Singh, #MadhyaPradesh HM pic.twitter.com/OxQKB0lKNL
— ANI (@ANI) March 9, 2018