फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Sindoor: Various leaders reaction on India action in response to Pahalgam attack know all update

Operation Sindoor: राजनाथ-शाह-जयशंकर ने पाकिस्तान में भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की; किसने क्या कहा?

Wed, 07 May 2025 10:27 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 07 May 2025 10:27 AM IST
सार

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर कर दहशतगर्दों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमला कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। सेना की इस कार्रवाई पर तमाम नेताओं ने प्रतिक्रिया दी और सेना के शौर्य की सराहना की। जानिए किसने क्या कहा...

विज्ञापन
Operation Sindoor: Various leaders  reaction on India action in response to Pahalgam attack know all update
भारत ने पाकिस्तान पर की स्ट्राइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम हमले के 15 दिनों बाद भारत ने पूरी तरह से रणनीति बनाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर स्ट्राइक कर करारा जवाब दिया है। भारत की इस कार्रवाई पर देश से लेकर विदेश तक के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत के सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने भारतीय सेना की प्रशंसा की है। वहीं पाकिस्तान ने भी अपने घड़ियाली आंसू बहाने शुरू कर दिए हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा...

विज्ञापन

Operation Sindoor: Various leaders  reaction on India action in response to Pahalgam attack know all update
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- भारत माता की जय
भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया है। भारत ने आतंकियों को पहलगाम हमले का कड़ा जवाब दिया है। भारत की इस कार्रवाई पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, भारत माता की जय।
विज्ञापन
विज्ञापन

Operation Sindoor: Various leaders  reaction on India action in response to Pahalgam attack know all update
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बिहार के पूर्व डिप्टी CM बोले- हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व
पहलगाम हमले के बाद आतंकी ठिकानों पर भारत की सटीक कार्रवाई पर आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, जय हिंद, भारत माता की जय। न आतंक रहे न अलगाववाद। हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व है। 
विज्ञापन

Operation Sindoor: Various leaders  reaction on India action in response to Pahalgam attack know all update
इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : PTI
इमरान प्रतापगढ़ी ने भी भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई की सराहना की
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, जय हिंद, हिंदुस्तान जिंदाबादा। 

धर्म पूछकर मारा था, अब कर्म भुगतो: प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर मारा था। अब कर्म भुगतो। चतुर्वेदी एक्स पोस्ट में आगे लिखा, हर माथे का सिंदूर मिटने ना देंगे, मिटाया तो उसका जवाब देकर रहेंगे। जय जवान! जय हिंदुस्तान! जय हिंद!  

Operation Sindoor: Various leaders  reaction on India action in response to Pahalgam attack know all update
श्रीनिवास बीवी - फोटो : ANI
कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने भी की सेना की सराहना 
भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला कर आतंकियों को करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई की कांग्रेस नेता श्रीनिवास वीबी ने भी सराहना की। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा भारतीय सेना जिंदाबाद, जय हिंद।  

Operation Sindoor: Various leaders  reaction on India action in response to Pahalgam attack know all update
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @amitshah
ऑपरेशन सिंदूर पर गृह मंत्री अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।'

Operation Sindoor: Various leaders  reaction on India action in response to Pahalgam attack know all update
डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : ANI
पूरी दुनिया को विदेश मंत्री ने दिया कड़ा संदेश
पहलगाम आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई को लेकर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भी एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया को आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखानी चाहिए।

Operation Sindoor: Various leaders  reaction on India action in response to Pahalgam attack know all update
एकनाथ शिंदे (फाइल) - फोटो : ANI
सेना ने आतंकियों से माताओं और बहनों का बदला लिया...
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी और हमारे सशस्त्र बलों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने शानदार काम किया है... उन्होंने आतंकवादियों और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ट्रेलर है, और फिल्म अभी बाकी है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि उनके नेतृत्व में यह ऑपरेशन सिंदूर हुआ है और उन माताओं और बहनों का बदला लिया गया है जिनके 'सिंदूर' छीन लिए गए थे... दुनिया भर के देश इसका समर्थन कर रहे हैं... यह तो बस शुरुआत है। पाकिस्तान भारत के सामने कहीं नहीं टिकता है, और अगर उसने कुछ किया, तो हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed