Operation Sindoor: पहलगाम हमले के 8 दिन बाद ही तय हो गया था आतंकियों का अंजाम? जयशंकर का बयान- PAK में हमला...
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है। अब इससे जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है। भारत ने सात मई को कार्रवाई की, लेकिन विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने एक मई को ही अमेरिका को इसका स्पष्ट संदेश दे दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 1 मई को ही अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की थी। विदेश मंत्री ने अमेरिका को भारत के दो टूक संदेश में कह दिया था, 'हम पाकिस्तान में आतंकवादियों पर हमला करेंगे, और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।' इसके अलावा भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में भी पाकिस्तान को बेनकाब करने की पूरी तैयारी कर ली है।
ये भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ': पीएम मोदी का सेना को सख्त निर्देश, 'वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा'
अगले सप्ताह UNSCR 1267 समिति की बैठक में बेनकाब होगा पाकिस्तान
सूत्रों ने बताया है कि अगले सप्ताह भारत से एक टीम संयुक्त राष्ट्र जाएगी। इसी समय संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति (UNSCR 1267) की बैठक प्रस्तावित है। इसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के सबूत पेश किए जाएंगे।
विदेश मंत्री जयशंकर के कड़े तेवरों का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्होंने अमेरिकी समकक्ष को दो टूक संदेश दिया और कहा कि दोनों देशों के सैन्य महानिदेशक (DGMO) के अलावा किसी अन्य स्तर पर बातचीत नहीं होगी।
सूत्रों के मुताबिक बीते 9 मई को भारत ने हवाई हमले किए। 10 मई की सुबह भारतीय सेना ने ऐसा हमला किया मानो गोलाबारी 'नरक की आग' जैसी हो। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष असीम मुनीर से बात की। इसके बाद रुबियो ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को फोन किया और बताया कि पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार है। इस पर भारत ने साफ कर दिया कि बातचीत केवल डीजीएमओ के बीच ही होनी चाहिए, किसी और के बीच नहीं।
कड़े तेवरों को देखते हुए पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष से 10 मई को दोपहर 1 बजे मिलने का समय मांगा। गौरतलब है कि भारत ने 7 मई 1.05 बजे नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद ही पाकिस्तानी डीजीएमओ को बता दिया था कि सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ढांचे पर हमला किया है। हालांकि, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। भारत ने जब नौ मई को पाकिस्तानी हवाई ठिकानों पर हमला किया, उसके बाद पाकिस्तान ने भारत से बात करने का समय मांगा।
इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान में आतंकवादियों पर भारतीय सेना की कार्रवाई के मकसद को लेकर विस्तार से जानकारी दी। सिलसिलेवार एक्स पोस्ट में एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तीनों मकसद हासिल कर लिए हैं।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: संघर्ष के हर दौर में भारत से हारा पाकिस्तान; मैदान में कहीं नहीं टिकने के बाद टेके घुटने
आतंकवाद के मुद्दे पर समझौता नहीं
पाकिस्तान की कायराना हरकत के बाद पीएम मोदी ने सेनाओं और सुरक्षाबलों को सख्त निर्देश दिया है कि 'अगर वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा'। इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका को भी यह संदेश दिया है कि भारत को किसी के मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।