फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Sindoor Indian Delegation Foreign Visit Shiv Sena MP Led all party Team Gulf nation visit Updates

Terrorism: शिंदे के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल रवाना; PAK के खिलाफ UAE से शुरू होगी कूटनीतिक जंग

Wed, 21 May 2025 07:37 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 21 May 2025 07:37 AM IST
सार

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में आज पहला सर्वदलीय समूह खाड़ी देशों के लिए रवाना हो गया। यह समूह संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो गणराज्य, सिएरा लियोन जाएगा। इस समूह में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल के सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजद सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा सांसद मनन मिश्रा और पूर्व सांसद एसएस अहलूवालिया शामिल हैं। इस समूह में राजनयिक सुजन चिनॉय भी होंगे।

विज्ञापन
Operation Sindoor Indian Delegation Foreign Visit Shiv Sena MP Led all party Team Gulf nation visit Updates
श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में आज खाड़ी देश रवाना होगा पहला सर्वदलीय दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकवाद पर पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करने की कूटनीतिक मुहिम की शुरुआत बुधवार से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होगी। इस क्रम में हाल ही में गठित 59 सदस्यीय 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल बुधवार को यूएई पहुंचेगा। यह प्रतिनिधिमंडल लाइबेरिया, कांगो तथा सिएरा लियोन का भी दौरा करेगा।

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के मामले में भारत की खींची गई नई सीमा रेखा की जानकारी देने के साथ ही पहलगाम आतंकी हमले और उसके खिलाफ की गई जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनिया के देशों को परिचित कराएगा। मंगलवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने शिंदे समेत तीन प्रतिनिधिमंडलों को पाकिस्तानी धरती से उत्पन्न आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई, पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की घटनाओं तथा सरकार द्वारा खींची गई नई सीमा रेखा पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की खींची लाइन बताना है
प्रतिनिधिमंडल को खासतौर पर आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी की ओर से खीची गई तीन लाइन की जानकारी देने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि पीएम ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए कहा था कि भारत अब परमाणु ब्लेकमेलिंग स्वीकार नहीं करेगा। आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए आतंकियों और उसके आकाओं के खिलाफ कार्रवाई के मामले में कोई अंतर नहीं करेगा।


इसे भी पढ़ें- Murshidabad: अमर उजाला की रिपोर्ट पर मुहर; अदालत की जांच समिति ने कहा- हिंदुओं को निशाना बनाया, पुलिस मूकदर्शक
 
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होगी मुख्य चर्चा
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश सचिव की ब्रीफिंग में मुख्य रूप से जिन बिंदुओं पर चर्चा होगी उनमें यह बताया जाएगा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक है और भारत पीड़ित। आतंकवाद का पोषण-संरक्षण पाकिस्तान की सरकारी नीति है। आतंकी घटनाओं पर जवाबी कार्रवाई भारत का हक है। भविष्य में आतंकी घटना होने पर भारत सख्त कदम उठाएगा। पहलगाम हमला के पीछे पाकिस्तान का हाथ था और उसकी धरती पर ही आतंकियों को प्रशिक्षण मिला था।

32 देशों और बेल्जियम के ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के मुख्यालय का दौरा करेंगे
बैजयंत पांडा (भाजपा), रविशंकर प्रसाद (भाजपा), संजय कुमार झा (जदयू), श्रीकांत शिंदे (शिवसेना), शशि थरूर (कांग्रेस), कनिमोझी (डीएमके) और सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कुल 32 देशों और बेल्जियम के ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के मुख्यालय का दौरा करेंगे। 


इसे भी पढें- Cancer Treatment In India: नौ दिन में रक्त कैंसर खत्म.. भारत के डॉक्टरों ने हासिल की बड़ी कामयाबी; जानिए सबकुछ

मदद के लिए एक पूर्व राजनयिक भी साथ होंगे
प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल में छह से आठ राजनेता शामिल हैं। उनकी मदद के लिए एक पूर्व राजनयिक भी साथ होंगे। 51 राजनेताओं में से 31 सत्तारूढ़ एनडीए का हिस्सा हैं, जबकि शेष 20 गैर-एनडीए दलों से हैं। सभी सात प्रतिनिधिमंडलों में कम से कम एक मुस्लिम प्रतिनिधि है, जो या तो राजनेता या राजनयिक हैं। 

श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल यूएई के लिए रवाना
श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल यूएई के अबू धाबी के लिए रवाना हो गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजद सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा, भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया और राजदूत सुजान चिनॉय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed