फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Sindoor: China admits it assisted Pakistan during Operation Sindoor; also provided satellite data

Op Sindoor: चीन ने माना, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की थी PAK की मदद; ड्रैगन ने सैटेलाइट डाटा भी कराया था मुहैया

Sat, 09 May 2026 05:02 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 09 May 2026 05:02 AM IST
सार

Operation Sindoor: चीन ने पहली बार स्वीकार किया है कि उसने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी और खुफिया सहायता दी थी। चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध के दौरान चीनी इंजीनियर पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रहे थे और रीयल-टाइम सैटेलाइट डाटा व इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण उपलब्ध करा रहे थे।

विज्ञापन
Operation Sindoor: China admits it assisted Pakistan during Operation Sindoor; also provided satellite data
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : रक्षा मंत्रालय

विस्तार

चीन ने पहली बार कबूल किया है कि उसने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना को तकनीकी और खुफिया सहायता दी थी। चीन की सरकारी मीडिया में छपी रिपोर्ट में बताया गया कि चीनी इंजीनियर युद्ध के दौरान पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रहे थे। यह सहयोग केवल उपकरणों तक सीमित नहीं था, बल्कि रणनीतिक और तकनीकी स्तर पर भी काफी गहरा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू के 10 साल: बर्फीली चोटियों पर देवदूत बनकर उभरे जांबाज, राजनाथ सिंह ने जमकर की सराहना
विज्ञापन


हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने चीन की सरकारी सीसीटीवी के हवाले से बताया कि इंजीनियर झांग हेंग ने पिछले साल मई में हुए चार दिवसीय युद्ध के दौरान पाकिस्तान को रीयल-टाइम सैटेलाइट डाटा और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण उपलब्ध कराए थे। इससे पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना की गतिविधियों की सटीक जानकारी मिली। झांग हेंग चीन के एविएशन इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना (एवीआईसी) के चेंगदू एयरक्राफ्ट डिजाइन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में इंजीनियर हैं। यह कंपनी उन्नत लड़ाकू विमान और ड्रोन बनाती है। सीसीटीवी ने बृहस्पतिवार को झांग का साक्षात्कार प्रसारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जे-10सी लड़ाकू विमानों के संचालन में भी की सहायता
संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने चीन निर्मित जे-10सी लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया। चीनी विशेषज्ञों ने इन विमानों की तकनीकी निगरानी, रखरखाव और युद्धक संचालन में सहायता दी। यह पहली बार है जब बीजिंग ने भारत-पाक संघर्ष में सीधी भूमिका को खुलकर स्वीकारा है। यह चीन-पाकिस्तान के गहरे सैन्य गठजोड़ को दर्शाता है। पाकिस्तान के लगभग 80 प्रतिशत सैन्य उपकरण चीनी मूल के हैं।

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: भारत के एयर ऑपरेशन के सामने कमजोर साबित हुआ PAK का रक्षा नेटवर्क, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

'भारतीय सेना भी हर चुनौती के लिए तैयार है'
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने एक दिन पहले कहा कि भारत को चाहे पाकिस्तान, चीन या तुर्किये जैसे कई मोर्चों से चुनौती का सामना करना पड़े, सेनाएं हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed