फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Sindoor: Chief of Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh says everything Know all about it in hindi

Operation Sindoor: 'एस-400 ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू और एक बड़ा विमान मार गिराया', IAF प्रमुख का बड़ा बयान

Sat, 09 Aug 2025 12:48 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Sat, 09 Aug 2025 12:48 PM IST
सार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मुरीदके-लश्कर मुख्यालय पर हमले के पहले और बाद की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि हमें पता लगा है कि पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों को हमने मार गिराया। साथ ही एक बड़ा विमान भी लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से मार गिराया गया। यह वास्तव में अब तक का सबसे बड़ा सतह से हवा में मार करने वाला हमला था।

विज्ञापन
Operation Sindoor: Chief of  Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh says everything Know all about it in hindi
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले वायुसेना प्रमुख एपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में सेना की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। बंगलूरू में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत की वायु रक्षा प्रणाली एस-400 ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू और एक बड़ा विमान मार गिराया। हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने शानदार काम किया है। इसमें एस-400 एक गेम-चेंजर साबित हुआ। उस प्रणाली की रेंज ने वास्तव में पाकिस्तान के विमानों को दूर रखा। पाकिस्तान के विमान हमारी वायुरक्षा प्रणाली को भेदने में सक्षम नहीं थे।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुरीदके और बहावलपुर के लश्कर मुख्यालय पर हमले के पहले और बाद की तस्वीरें दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके वरिष्ठ नेतृत्व का आवासीय क्षेत्र है। यह उनका कार्यालय भवन था, जहां वे बैठक करते थे। हम हथियारों से वीडियो प्राप्त कर सकते थे क्योंकि स्थान सीमा के भीतर था। ये वायुसेना द्वारा बहावलपुर के जैश मुख्यालय में पहुंचाए गए नुकसान की पहले और बाद की तस्वीरें हैं। यहां लगभग कुछ भी बचा नहीं है। आस-पास की इमारतें पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमारे पास न केवल सैटेलाइट इमेज थी, बल्कि स्थानीय मीडिया से मिली तस्वीरें भी थीं। इसके जरिये हम अंदर की तस्वीरें प्राप्त कर सके। 
विज्ञापन


'300 किमी दूर से मार गिराए पाकिस्तान के लड़ाकू विमान'
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि हमें पता लगा है कि पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों को हमने मार गिराया। साथ ही एक बड़ा विमान भी था, जो या तो एक ELINT विमान या AEW&C विमान हो सकता है। इसे लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से मार गिराया गया। यह वास्तव में अब तक का सबसे बड़ा सतह से हवा में मार करने वाला हमला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके अलावा शाहबाज जैकबाबाद हवाई अड्डे पर भी हमला किया गया। यहां एक F-16 हैंगर का आधा हिस्सा नष्ट हो गया। मुझे लगता है कि हैंगर के अंदर भी कुछ विमान थे जो क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हमने मुरीदके और चकलाला जैसे कम से कम दो कमांड और कंट्रोल सेंटर पर भी हमला किया। इसमें छह रडार नष्ट कर दिए गए। इसके अलावा हमें AEW&C हैंगर में कम से कम एक AEW&C और कुछ F-16 विमानों के होने के संकेत मिले हैं, जिनका वहां रखरखाव चल रहा था। उनको भी नष्ट कर दिया गया।
Trending Videos

Operation Sindoor: Chief of  Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh says everything Know all about it in hindi
बहावलपुर जैश मुख्यालय पर हमले से पहले और बाद की तस्वीर। - फोटो : PTI
राजनीतिक इच्छाशक्ति से मिली सफलता
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सफलता का प्रमुख कारण राजनीतिक इच्छाशक्ति का होना था। हमें बहुत स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। हम पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए थे। अगर कोई बाधा थी तो वह स्व-निर्मित थी। हमने तय किया कि कितना आगे बढ़ना है। हमें योजना बनाने और उसे लागू करने की पूरी आजादी थी। हमने सोच-समझकर हमले किए थे क्योंकि हम इसे लेकर आश्वस्त होना चाहते थे। तीनों सेनाओं के बीच समन्वय था... सीडीएस के पद ने वास्तव में अंतर पैदा किया। वह हमें एक साथ लाने के लिए मौजूद थे। एनएसए ने भी सभी एजेंसियों को एक साथ लाने में बड़ी भूमिका निभाई।

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि यह एक उच्च तकनीक वाला युद्ध था। 80 से 90 घंटों के युद्ध में हमने पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया कि उनको लग गया कि अगर युद्ध जारी रहा तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसलिए पाकिस्तान आगे आया और हमारे डीजीएमओ को संदेश भेजा कि हम बात करना चाहते हैं। हमारी ओर से इसे स्वीकार कर लिया गया।



सरगोधा में हमले का सपना पूरा हुआ
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि हम अपनी वायुसेना में ऐसे ही दिनों के सपने देखते हुए बड़े हुए हैं। किसी दिन हमें वहां जाने का मौका मिले। तो संयोग से मुझे सेवानिवृत्त होने से ठीक पहले यह मौका मिल गया। इसलिए हमने वहां के हवाई क्षेत्र पर अपनी धमक दिखा दी। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि बालाकोट के बारे में कहा गया कि हम कुछ हासिल नहीं कर सके और दुर्भाग्यवश हमें अपने ही लोगों को यह बताना पड़ा कि हमने क्या हासिल किया। यह एक बड़ा मुद्दा बन गया कि हम क्या हासिल कर पाए? वहां क्या हुआ था, हमारे पास इसकी खुफिया जानकारी थी। इससे हमें अंदर की बहुत स्पष्ट तस्वीर मिलती थी कि वहां कितना बड़ा नुकसान हुआ है। बहुत सारे आतंकवादी मारे गए। लेकिन हम अपने ही लोगों को यह विश्वास नहीं दिला पाए कि देखो, हमने क्या हासिल किया है? इसलिए मुझे बहुत खुशी है कि इस बार हम बालाकोट जैसी स्थिति से निपटने में सफल रहे और हम दुनिया को यह बता पाए कि हमने क्या हासिल किया है।

Operation Sindoor: Chief of  Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh says everything Know all about it in hindi
वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल एपी सिंह। - फोटो : PTI
ऑपरेशन सिंदूर रोकने पर लोग कह रहे थे कि और मारना था: वायुसेना प्रमुख
ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के फैसले पर वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इस संघर्ष में लोग अपने अहंकार पर उतर आए थे। लेकिन हमने एक अच्छा उदाहरण स्थापित किया। हमारा लक्ष्य पूरी तरह से स्पष्ट था। हमारा लक्ष्य आतंकी ठिकानों और आतंकियों को सबक सिखाना था। हमने दो बार उनको सबक सिखाया। हमने पाकिस्तान को बता दिया कि उनको इसकी कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। एक बार जब हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया, तो हमें इसे रोकने के सभी अवसर तलाशने चाहिए थे। लेकिन मेरे कुछ करीबी लोगों ने कहा कि और मारना था। लेकिन क्या हम युद्ध जारी रख सकते हैं? मेरे विचार से हमें युद्ध क्यों जारी रखना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर स्थगित करके देश ने एक अच्छा फैसला लिया।

हमारी मिसाइलों के आसपास भी नहीं आ सका पाकिस्तान का लड़ाकू विमान
वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का कोई भी विमान हमारी आकाश मिसाइल और कम रेंज वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के आसपास भी नहीं आ सका। हमने लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से उनके विमानों को निशाना बनाया। कई बार पाकिस्तान के विमान हमारी सीमा में थे तो यह हमारे लिए अवसर था। जहां तक हमारे हमले का सवाल है। हमारे लिए कोई रोक-टोक नहीं थी। हमने तय किया कि हम पैन फ्रंट पर हमला करेंगे और हम अपने संसाधनों का इस्तेमाल करेंगे।  हमारा उद्देश्य किसी एक खास हवाई क्षेत्र पर हमला करके उसे तबाह करना नहीं था। बल्कि पाकिस्तान को यह अहसास दिलाना था कि देखो हम तुम पर जहां चाहें वहां जाकर हमला कर सकते हैं। इसके बाद हमने भोलारी में एक AEW&C हैंगर पर हमला किया। इसके बाद हमें स्पष्ट संकेत मिला कि जब हमला हुआ, तो हैंगर में एक विमान मौजूद था। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed