फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Sindoor Anniversay One Year Timeline of Indo-Pak armed conflicts since 1947

Timeline: भारत ने हर बार आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान को दी गहरी चोट; पढ़ें दोनों देशों के संघर्ष की टाइमलाइन

Thu, 07 May 2026 05:57 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 07 May 2026 05:57 AM IST
सार

भारतीय सेना ने बीते साल 7 मई को ‘पहलगाम हमले’ के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत मिसाइल हमले किए। यह भारत-पाक के बीच 1947 से चले आ रहे सैन्य संघर्षों की शृंखला की एक और कड़ी रही। इन संघर्षों में 1947, 1965, 1971, 1999 के युद्धों के साथ 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक शामिल हैं।

विज्ञापन
Operation Sindoor Anniversay One Year Timeline of Indo-Pak armed conflicts since 1947
भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर से पहले हुए टकराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर को आज एक साल पूरे हो चुके हैं। भारतीय सेना ने पिछले साल इसी दिन (7 मई) को ‘पहलगाम आतंकी हमले’ के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसी सैन्य अभियान को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया। जिन ठिकानों पर मिसाइल हमला किया गया, उनमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने शामिल रहे। हालांकि, भारत के आतंकियों पर इस हमले का समर्थन करने बजाय पाकिस्तान ने उल्टा भारत पर ही हमले की कोशिश की। इसके बाद वही हुआ जो होना था। भारत ने एक के बाद एक पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों और हवाई पट्टियों को तबाह कर उसे पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिया। 
विज्ञापन


हालांकि, यह पहली बार नहीं था, जब भारत ने पाकिस्तान को इस तरह लाचार कर दिया हो कि उसे मदद मांगने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मदद मांगनी पड़ी हो। दोनों ही मुल्कों के बीच लंबे समय सैन्य संघर्ष होते रहे हैं। दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्षों का इतिहास साल 1947 से शुरू हुआ और 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले तक पहुंचा था। आइए जानते हैं, भारत और पाकिस्तान के बीच कब-कब बड़े सैन्य संघर्ष हुए।  
विज्ञापन

1947 – पहला भारत-पाक युद्ध (कश्मीर युद्ध)
भारत की आजादी और बंटवारे के बाद जम्मू-कश्मीर रियासत को लेकर युद्ध हुआ। पाकिस्तान समर्थित कबायली लड़ाकों ने कश्मीर पर हमला किया। महाराजा हरि सिंह के कश्मीर के भारत में विलय के बाद भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला। जनवरी 1949 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ, जिससे कश्मीर दो हिस्सों (भारत और पाकिस्तान के नियंत्रण वाले हिस्से) में बंट गया।
 

1965 – दूसरा भारत-पाक युद्ध
5 अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने स्थानीय लोगों का भेष लेकर कश्मीर में घुसपैठ की। इसे 'ऑपरेशन जिब्राल्टर' नाम दिया गया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में एलओसी पर बड़ा हमला किया। युद्ध 23 सितंबर तक चला और फिर सोवियत संघ व अमेरिका की मदद से युद्धविराम हुआ।

1971 – बांग्लादेश मुक्ति युद्ध
पाकिस्तान ने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में बर्बर कार्रवाई की। भारत ने बांग्लादेश की आजादी के समर्थन में युद्ध में प्रवेश किया। इसके बाद भारत से युद्ध हारने के बाद 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया और पूर्वी पाकिस्तान आजाद होकर बांग्लादेश बना।
विज्ञापन

1999 – कारगिल युद्ध
मई से जुलाई 1999 तक पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकियों ने कारगिल क्षेत्र की चोटियों पर कब्जा किया। भारत ने 'ऑपरेशन विजय' और वायुसेना ने 'ऑपरेशन सफेद सागर' चलाया। 26 जुलाई को युद्ध समाप्त हुआ, भारत ने अपनी जमीन वापस ली। इसे 'कारगिल विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

2016 – उरी हमला और सर्जिकल स्ट्राइक
18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें 19 सैनिक शहीद हुए। 28–29 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकी लॉन्च पैड तबाह किए।

2019 – पुलवामा हमला और बालाकोट एयर स्ट्राइक 
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें 40 जवान शहीद हुए। 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी ठिकाने पर हवाई हमला किया। इसमें कई आतंकी भी मारे गए थे। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed