फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Ganga: Air Force Globemaster aircraft carrying 800 Indians 3352 people returned in 15 planes so far

ऑपरेशन गंगा : 800 भारतीयों को लेकर आ रहे वायुसेना के ग्लोबमास्टर विमान, अब तक 15 विमानों में लौटे 3352 लोग

Thu, 03 Mar 2022 06:59 AM IST
देव कश्यप ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/पुणे।
ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/पुणे। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Mar 2022 06:59 AM IST
सार

अगले 24 घंटे में यूक्रेन के पड़ोसी देशों के माध्यम से भारतीयों को लेकर 15 विमान लौटेंगे। अब तक 3,352 भारतीय वापस आ चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, वायुसेना के चार सी-17 विमान बुडापेस्ट (हंगरी), बुखारेस्ट (रोमानिया) व रेजेजॉ (पोलैंड) से  बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तक आ जाएंगे।

विज्ञापन
Operation Ganga: Air Force Globemaster aircraft carrying 800 Indians 3352 people returned in 15 planes so far
छात्रों को लेकर वायुसेना का पहला सी-17 ग्लोबमास्टर हिंडन एयरपोर्ट पहुंच गया। - फोटो : ANI

विस्तार

रूस-यूक्रेन की जंग में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का अभियान तेज कर दिया गया है। वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान तीन देशों से आठ सौ भारतीयों को लेकर लौट रहे हैं। पहला विमान बुधवार देर रात 1ः30 बजे हिंडन वायुसेना स्टेशन पहुंच गया। वहीं एक अन्य भारतीय वायुसेना का C-17 विमान 220 भारतीय यात्रियों को लेकर गुरुवार सुबह हिंडन एयरपोर्ट पहुंच गया है। ये सभी भारतीय नागरिक हंगरी के बुडापेस्ट से लाए गए हैं। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यूक्रेन से आने वाले भारतीय नागरिकों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन


अगले 24 घंटे में यूक्रेन के पड़ोसी देशों के माध्यम से भारतीयों को लेकर 15 विमान लौटेंगे। अब तक 3,352 भारतीय वापस आ चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, वायुसेना के चार सी-17 विमान बुडापेस्ट (हंगरी), बुखारेस्ट (रोमानिया) व रेजेजॉ (पोलैंड) से  बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तक आ जाएंगे।
विज्ञापन


कई अन्य उड़ानें भी रवाना हो चुकी हैं। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया, यूक्रेन में फंसे 20 हजार भारतीयों में से अब तक 6,000 को स्वदेश लाया जा चुका है। इस बीच, समन्वय के लिए भेजे गए केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पोलैंड, किरेन रिजिजू स्लोवाकिया, हरदीप पुरी हंगरी, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और माल्दोवा पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और भारतीय छात्र की मौत
यूक्रेन में लगातार दूसरे दिन एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई। ब्रेन स्ट्रोक के बाद पंजाब के बरनाला निवासी चंदन जिंदल ने दम तोड़ दिया। चंदन को दो फरवरी को हार्टअटैक आया था। उसके दिमाग में खून के थक्के जम गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, लेकिन वह कोमा में चला गया। उसके पिता शीशन कुमार जिंदल भी यूक्रेन में ही हैं।


रूसी इनपुट के बाद एडवाइजरी : तत्काल खारकीव छोड़ें
यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को महज एक घंटे में दो एडवाइजरी जारी कर छात्रों को तत्काल खारकीव छोड़ने की सलाह दी। दोनों एडवाइजरी रूस से मिले इनपुट के आधार पर जारी की गई। सैकड़ों छात्र सुरक्षित गलियारे से यूक्रेन सीमा तक पहुंचाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed