फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ONOE Second meeting of JPC on simultaneous polls on Jan 31

एक देश-एक चुनाव: मसौदा विधेयकों पर चर्चा के लिए 31 जनवरी को होगी जेपीसी की दूसरी बैठक, सरकार ने दी जानकारी

Tue, 21 Jan 2025 06:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Jan 2025 06:18 PM IST
सार

One Nation One Election: लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए दो मसौदा विधेयकों पर चर्चा के लिए जेपीसी की दूसरी बैठक 31 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
ONOE Second meeting of JPC on simultaneous polls on Jan 31
एक राष्ट्र एक चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

'एक देश - एक चुनाव' के लिए दो विधेयकों की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की दूसरी बैठक 31 जनवरी को होगी। लोकसभा की वेबसाइट पर प्रकाशित कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ राज्य क्षेत्र कानून (संशोधन) विधेयक हाल ही में शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किए गए थे और इन्हें समिति के पास भेजा गया था। लोकसभा की वेबसाइट के मुताबिक, समिति की आगामी बैठक में संशोधन विधेयकों की जांच के लिए प्रक्रिया और विधियों पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन

 
समिति की पहली बैठक आठ जनवरी को हुई थी, जिसमें विधि और न्याय मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने समिति के सदस्यों को जानकारी दी थी। पहली बैठक में विभिन्न दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान हुआ था। जिसमें विपक्षी सदस्य इस विचार को संविधान और संघवाद की मूल भावना पर हमला मान रहे थे। जबकि भाजपा सांसदों ने इसे जनमत का प्रतिबिंब बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सांसदों को 18,000 पन्नों का एक ट्रॉली दिया गया था, जिसमें रामनाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट के हिंदी और अंग्रेजी में एक-एक संस्करण और 21 अतिरिक्त दस्तावेजों के साथ एक सॉफ्ट कॉपी भी शामिल थी।  

इस समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद पीपी चौधरी कर रहे हैं। 39 सदस्यीय इस समिति में सभी प्रमुख दलों के सदस्य शामिल हैं, जिनमें कांग्रेस की प्रियंका गांधी, जनता दल (यूनाइटेड) के संजय झा, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी और साकेत गोखले शामिल हैं। 


सरकार ने समिति की संख्या को 31 से बढ़ाकर 39 कर दिया था,क्योंकि कई सियासी दलों ने एक साथ चुनाव पर दो मसौदा विधेयकों की जांच में भाग लेने की इच्छा जताई थी। समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पर्वोत्तरम रुपला, मनीष तिवारी और कई अन्य सांसद अनिल बलूनी, बांसुरी स्वराज और संबित पात्रा भी सदस्य के रूप में शामिल हैं। समिति में लोकसभा से 27 सदस्य और राज्यसभा से 12 सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed