{"_id":"5fac60468ebc3e9b8134a0d3","slug":"only-two-hours-fireworks-allowed-in-andhra-pradesh-on-diwali-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर्व पर आंध्र प्रदेश में केवल दो घंटे पटाखे जलाने की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिवाली पर्व पर आंध्र प्रदेश में केवल दो घंटे पटाखे जलाने की अनुमति
Thu, 12 Nov 2020 03:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अमरावती
एजेंसी, अमरावती
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 12 Nov 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
NGT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, महाराष्ट्र के बाद अब आंध्र प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में दिवाली समारोह पर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों के अनुसार, आवश्यक कदम उठाया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, केवल दो घंटों के पटाखे जलाने की अनुमति दी गई हैं। सरकार ने प्रदेश में रात 8 से 10 बजे तक पटाखे जलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सरकार ने प्रदेश में कोरोना पीड़ितों को देखते हुए यह फैसला लिया है। साथ ही पटाखों की बिक्री पर कुछ प्रतिबंध लगाया है। केवल प्रदूषण मुक्त पटाखे बेचने का आदेश दिया है। हर दुकान के बीच 10 फीट की दूरी का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही सरकार ने दुकानों पर खरीदारियों के बीच लगभग 6 फीट की दूरी रखने का आदेश दिया है। सरकार ने यह भी सुझाव दिया है कि दीवाली वस्तुओं का विक्रय करने वाली दुकानों में सैनिटाइजर का उपयोग न करें।
विज्ञापन