{"_id":"5f3dbb8fb49a0016c4240a7b","slug":"only-stones-will-be-used-in-the-construction-of-ram-mandir-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरों से ही बनेगा राम मंदिर, एक हजार साल रहेगी उम्र : ट्रस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पत्थरों से ही बनेगा राम मंदिर, एक हजार साल रहेगी उम्र : ट्रस्ट
Thu, 20 Aug 2020 12:49 PM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में केवल पत्थरों का ही उपयोग किया जाएगा और यह मंदिर 1000 से ज्यादा सालों तक खड़ा रहेगा। यह दावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को कही। विश्व हिंदू परिषद के भी वरिष्ठ पदाधिकारी चंपत ने कहा, आईआईटी चेन्नई से आए देश के सर्वश्रेष्ठ दिमाग और केंद्रीय भवन शोध संस्थान के वैज्ञानिकों को भी मंदिर की निर्माण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। राय ने कहा, लार्सन एंड टुब्रो कंपनी मंदिर निर्माण का काम करेगी।
विज्ञापन
आईआईटी चेन्नई को मिट्टी की मजबूती की जांच और सीबीआरआई से भवन को भूकंप निरोधी बनाए रखने के लिए आवश्यक सलाह ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि मंदिर के भवन के निर्माण के लिए करीब 10 हजार तांबे की छड़ों की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा, जो लोग निर्माण प्रक्रिया से जुड़ना चाहते हैं, वे तांबा भी दान कर सकते हैं।
विज्ञापन