नोटबंदीः आज बुजुर्ग बदलवाएंगे नोट, अपने खाता धारकों का काम करेंगे बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (आईबीए) ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार को सभी बैंक सिर्फ अपने खाता धारकों का काम करेंगे। कोई भी बैंक दूसरे बैंकों के ग्राहकों के 500 और 1000 रुपये को नोटों को नहीं बदलेगा। बुजुर्गों को इस नियम से छूट दी गई है। वे किसी भी बैंक में जाकर अपने नोट बदलवा सकेंगे।
आईबीए के चेयरमैन राजीव ऋषि ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बैंक अपने खाता धारकों का काम नहीं कर पाए हैं, जिससे उनके ग्राहकों को भारी परेशानी हो रही है। बैंकों के पास अपने ग्राहकों के काफी काम लंबित पड़े हैं। इसके मद्देनजर आईबीए ने फैसला किया है कि शनिवार को सभी बैंक सिर्फ अपने खाता धारकों का काम करेंगे। वे किसी भी दूसरे बैंक के ग्राहक का नोट नहीं बदलेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को इस नियम से छूट मिलेगी। वे किसी भी बैंक में जाकर अपने नोट बदलवा सकेंगे।
ऋषि ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन लोगों का किसी भी बैंक में खाता नहीं है वे शनिवार को कहीं भी अपना नोट नहीं बदलवा पाएंगे। ऋषि ने बताया कि आईबीए ने यह फैसला सिर्फ शनिवार के लिए किया है। सोमवार से फिर पुरानी व्यवस्था लागू हो जाएगी और कोई भी किसी भी बैंक में जाकर अपने नोट बदलवा सकेगा। ऋषि ने कहा कि नोट बदलवाने वालों की उंगली पर स्याही लगाने की शुरुआत के बाद भीड़ में कमी आई है।
Banks tomorrow won't be doing exchange of notes at bank branches, only senior citizen can exchange their notes: Rajiv Rishi, Chairman IBA pic.twitter.com/FHMY3wwgDm
— ANI (@ANI_news) November 18, 2016
पेट्रोल पंप पर मिलने लगे हैं पैसे
नोटबंदी के बाद कैश निकालने और बदलने के तरीकों में रोज रोज बदलाव कर रही सरकार ने लोगों की मुश्किल कम करने के लिए एक और नई व्यवस्था कर दी है। अब पेट्रोल पंप से तेल के साथ साथ दो हजार रुपये तक कैश भी मिल सकेगा।
इसके लिए एसबीआई की ओर से पेट्रोल पंप डेबिट मशीन लगाई जाएगी जिसकी सहायता से कोई भी अपना कार्ड स्वैप कर पैसे निकाल सकेगा। दिल्ली में कई पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर शाम यह व्यवस्था शुरू भी हो गई।