फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Only bullets can't solve Naxalism, need 360-degree strategy: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel 

छत्तीसगढ़: सीएम बघेल बोले- गोलियों से नहीं हो सकता नक्सलवाद का समाधान,  नई रणनीति की जरूरत 

Thu, 02 Dec 2021 03:50 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 02 Dec 2021 03:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने स्थानीय समुदायों के साथ विचार-विमर्श शुरू किया और उनसे पूछा कि समस्या के लिए उनका नुस्खा क्या है और उन्हें जीवन को बेहतर बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Only bullets can't solve Naxalism, need 360-degree strategy: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को कहा कि बेरोजगारी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। साथ ही भूपेश बघेल ने कहा कि केवल बंदूकें और गोलियां इस दशकों पुरानी समस्या को हल नहीं कर सकती हैं और विकास ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई स्कूलों को फिर से खोल दिया है जिनमें से वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों के लिए कुछ अंग्रेजी माध्यम के स्कूल भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


सीएम बोले, बस्तर के लोगों के साथ काम करना शुरू
बघेल ने कहा, मुझे लगता है कि समस्या के मूल कारण को या तो गलत समझा गया है या पहले इसे नजरअंदाज कर दिया गया। सत्ता संभालने के बाद हमने महसूस किया कि केवल बंदूकें और गोलियां ही समस्या का समाधान नहीं कर सकती हैं। बघेल ने एक साक्षात्कार में पीटीआई से कहा कि हमें इस दशकों पुरानी समस्या को हल करने के लिए 360 डिग्री रणनीति की आवश्यकता है। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम धीरे-धीरे अपने प्रयास में सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बस्तर के लोगों के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


स्थानीय समुदायों के साथ विचार-विमर्श शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने स्थानीय समुदायों के साथ विचार-विमर्श शुरू किया और उनसे पूछा कि समस्या के लिए उनका नुस्खा क्या है और उन्हें जीवन को बेहतर बनाने के लिए क्या चाहिए। फिर हमने उनके दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान करना शुरू कर दिया। बघेल ने कहा कि बस्तर में नक्सल समस्याओं के बढ़ने के पीछे बेरोजगारी एक कारण है। उन्होंने कहा कि हमने इस समस्या के समाधान के लिए कई कदम उठाए हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि युवाओं को उनके अपने जिले या क्षेत्र में रोजगार मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस कर्मियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है और प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष टास्क फोर्स हब बनाए गए हैं। हमारी पुलिस और अर्ध-सैनिक बल पहले की तरह जुझारू हैं। हमने केंद्र से यहां विकास में सहायता करने के लिए भी कहा है और सुझाव भी दिए हैं। अगले कुछ वर्षों में यदि ये लागू होते हैं, तो नक्सलवाद को इस लाल आतंक के गढ़ से खत्म करने में मदद मिलेगी। बघेल ने विपक्षी दलों पर कोयला खनन परियोजनाओं को लेकर वनवासियों के बीच गलतफहमी पैदा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब गलतफहमी दूर हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed