{"_id":"5f062e918ebc3e63df4212c6","slug":"only-500-pilgrims-will-be-able-to-go-daily-on-amarnath-yatra-due-to-covid-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: कोविड-19 के कारण प्रतिदिन जा पाएंगे केवल 500 तीर्थयात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमरनाथ यात्रा: कोविड-19 के कारण प्रतिदिन जा पाएंगे केवल 500 तीर्थयात्री
Thu, 09 Jul 2020 02:07 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 09 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो)
कोरोना महामारी के बीच हिमालय में वार्षिक अमरनाथ यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। इस बार भगवान शिव की पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन 500 से अधिक तीर्थयात्रियों को गुफा तक जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस बार केवल एक मार्ग से ही औपचारिक यात्रा की अनुमति होगी।
जम्मू और कश्मीर में स्थित अमरनाथ और वैष्णो देवी तीर्थस्थलों की तीर्थयात्रा के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रियों जी किशन रेड्डी, जितेंद्र सिंह और गृह मंत्रालय और जम्मू और कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। बैठक के बाद बताया गया कि इस वर्ष की तीर्थयात्रा सीमित तरीके से आयोजित की जाएगी।

कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए प्रतिदिन 500 से अधिक तीर्थयात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बर्फ जमी होने की वजह से पहलगाम के रास्ते को अभी तक साफ नहीं किया जा सका है। ऐसे में इस साल बालटाल के रास्ते से ही तीर्थयात्रा की अनुमति दी जा सकती है।
हालांकि, हिमालय में तीर्थ यात्रा पर अंतिम निर्णय अगले हफ्ते लिया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रें स के जरिये आयोजित हुई इस बैठक में जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल जीसी मुर्मू, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, जम्मू और कश्मीर के संभागीय आयुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।