फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Only 243 newly infected last three days in India infection less than five percent in 99 percent districts

Covid-19: भारत में बीते तीन दिन में केवल 243 नए संक्रमित, 99 फीसदी जिलों में संक्रमण पांच फीसदी से भी कम

Sat, 31 Dec 2022 05:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 05:39 AM IST
सार

मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बीते तीन दिन देश में 243 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत महाराष्ट्र में दर्ज की गई है। कुल 2.13 लाख सैंपल की जांच में 0.11 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन
Only 243 newly infected last three days in India infection less than five percent in 99 percent districts
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना संक्रमण के प्रसार को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश के 99 फीसदी से ज्यादा जिलों में संक्रमण नियंत्रित है। यहां साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी से  नीचे है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा तय मापदंडों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में बताती है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बीते तीन दिन देश में 243 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत महाराष्ट्र में दर्ज की गई है। कुल 2.13 लाख सैंपल की जांच में 0.11 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले थे। मौजूदा समय में पूरे देश में कोविड के कुल 3609 सक्रिय मामले हैं। देश में अभी भी कोरोना की रिकवरी दर 98.8% है जोे दूसरे देशों की तुलना में काफी बेहतर है।  
विज्ञापन


छह जिलों में संक्रमण सबसे अधिक
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में केवल छह जिले लोहित, राजौरी, बांसवाड़ा, करौली, डिंडीगुल और लुगलेई में कोरोना का संक्रमण पांच फीसदी से अधिक है। यहां स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि अगर संक्रमण में सुधार नहीं होता है तो प्रतिबंधों पर विचार किया जा सकता है। बीते 21 से 27 दिसंबर के बीच देश में सर्वाधिक मिजोरम के लुगलेई जिले में 100 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसी अवधि में साप्ताहिक संक्रमण दर 0.16 फीसदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed