फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   only 12 Supreme Court judges have declared their assets

सुप्रीम कोर्ट के 23 में से 12 जजों ने ही घोषित की अपनी संपत्ति, सीजेआई पर 33 लाख से ज्यादा का कर्ज

Tue, 03 Jul 2018 04:50 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jul 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
only 12 Supreme Court judges have declared their assets
सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा 23 जजों में से केवल 12 ने ही अब तक संस्था की वेबसाइट पर अपनी संपत्ति सार्वजनिक की है। जबकि करीब एक दशक पहले सुप्रीम कोर्ट के जजों की संपत्ति को सार्वजनिक करने के फैसले के प्रस्ताव को पारित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और उनके बाद के शीर्ष चार वरिष्ठ जजों जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एमबी लोकुर, जस्टिस कुरियन जोसेफ, जस्टिस एके सिकरी ने अपनी संपत्ति वेबसाइट पर घोषित की है।
विज्ञापन


इनके अलावा संपत्ति सार्वजनिक करने वाले जजों में जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस एके गोयल, जस्टिस आर भानुमति, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस अशोक भूषण भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई समेत कुल 31 जजों के पद स्वीकृति हैं जिनमें से आठ पद अभी खाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जजों ने नहीं दिया ब्योरा

जस्टिस आरएफ नरीमन, जस्टिस एएम सप्रे, जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस मोहन एम शांतनगौदर, जस्टिस एस अब्दुल नजीर, जस्टिस नवीन सिन्हा, जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस इंदु मल्होत्रा ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। 

सीजेआई पर 33 लाख से ज्यादा का बैंक लोन
वेबसाइट के मुताबिक, चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने एक मई 2012 को अपनी संपत्ति घोषित की थी। वह 10 अक्तूबर 2011 को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किए गए थे। ब्योरे के अनुसार, सीजेआई के पास पूर्वी दिल्ली में सुप्रीम एन्क्लेव में एक आवासीय फ्लैट है जोकि उन्होंने 2003 में खरीदा था। साथ ही कटक में भी एक घर है। उनके पास 7.4 लाख की एफडी, दो सोने की अंगूठी और एक सोने की चेन है। इसके अलावा उन पर विभिन्न बैंकों का 33 लाख रुपये से अधिक का लोन है। 

जस्टिस गोगोई ने हाल में 65 लाख में गुवाहाटी की संपत्ति बेची
सुप्रीम कोर्ट में नंबर दो जस्टिस रंजन गोगोई ने 6 जून को ही अपनी संपत्ति का ब्योरा वेबसाइट पर अपडेट किया। इसमें गुवाहाटी की वह संपत्ति भी है जिसे उन्होंने हाल ही में 65 लाख में बेची। इस धन पर उन्होंने कर भी चुकाया। साथ ही मां द्वारा उन्हें और पत्नी को मिली पैतृक संपत्ति की जानकारी भी दी गई है। 

जस्टिस लोकुर ने नोएडा में कराया है फ्लैट बुक
जस्टिस लोकुर ने 20 जुलाई 2012 को अपनी संपत्ति घोषित की थी। इसके अनुसार, उनके पास नई दिल्ली के वसंत कुंज में एक फ्लैट है और नोएडा में जेपी ग्रीन्स में एक फ्लैट बुक कराया था। 


इन जजों के पास कार भी नहीं 
वेबसाइट की जानकारी के अनुसार, सीजेआई मिश्रा, जस्टिस गोगोई, जस्टिस सिकरी, जस्टिस बोबड़े, जस्टिस रमन्ना, जस्टिस मिश्रा, जस्टिस गोयल, जस्टिस भानुमति, जस्टिस खानविलकर और जस्टिस भूषण के पास अपनी खुद की कार नहीं है। जस्टिस लोकुर के पास मारुति स्विफ्ट, जस्टिस जोसेफ के पास सेकेंड हैंड मारुति एस्टीम कार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed