फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Online Portal: Now online portal for pension related complaints, Ministry of Defense has started facility for ex-servicemen

Online Portal: पेंशन संबंधी शिकायतों के लिए अब ऑनलाइन पोर्टल, रक्षा मंत्रालय ने पूर्व सैनिकों के लिए शुरू की सुविधा

Fri, 14 Jan 2022 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 14 Jan 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Online Portal: Now online portal for pension related complaints, Ministry of Defense has started facility for ex-servicemen
defence ministry

रक्षा मंत्रालय ने सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों और उनके आश्रितों की पेंशन से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यह घोषणा की। रक्षा मंत्री ने ‘आर्म्ड फोर्सेज वेट्रन्स डे’ के अवसर पर कहा कि पोर्टल उन्हें अपनी शिकायत सीधे पूर्व सेनानी कल्याण विभाग (डीईएसडब्ल्यू) के समक्ष दर्ज कराने का अवसर देगा।

विज्ञापन


सिंह ने ट्विटर पर कहा कि मुझे रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल बनने की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है,जिसका मकसद ईएसएम की पारिवारिक पेंशन से जुड़ी शिकायतों और उनके आश्रितों की शिकायतों का निवारण करना है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल वर्तमान के और भविष्य के सैन्य पेंशनभोगियों की मदद करेगा।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि पोर्टल पर किए गए आवेदन से आवेदक के रजिस्टर्ड नंबर के लिए एसएमएस स्वत: जारी होगा और ईमेल जाएगा। इसमें शिकायत पर चल रही कार्रवाई की जानकारी होगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि डीईएसडब्ल्यू ने सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष (एएफएफडीएफ) को 320 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, ताकि कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से ईएसएम आश्रित बच्चों के लिए शिक्षा और विधवाओं के विवाह अनुदान के लिए लंबित आवेदनों को पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed