{"_id":"5755d1914f1c1bc03e9c5591","slug":"online-petitions-add-to-buzz-on-raghuram-rajan-tenure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में छाया राजन का सेवा विस्तार,ऑनलाइन चर्चा में राजन भारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया में छाया राजन का सेवा विस्तार,ऑनलाइन चर्चा में राजन भारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
समर्थन वाली अपीलों को मिल चुके हैं लगभग 60,000 हस्ताक्षर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सटीक बयानों और पेशेवर अंदाज के लिए मशहूर रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को सेवा विस्तार दिए जाने का मुद्दा राजनीतिक और उद्योग जगत की परिधि से निकलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा में छा गया है। इस समय सात ऑनलाइन अपीलें राजन को सेवा विस्तार दिए जाने के समर्थन में हैं, जबकि कम से कम दो अपीलें उनको दूसरा कार्यकाल दिए जाने के विरोध में चल रही हैं। हालांकि, विरोध वाली अपीलों को अभी ज्यादा समर्थन मिलता नहीं दिख रहा है, लेकिन समर्थन वाली अपीलों को करीब 60,000 हस्ताक्षर मिल चुके हैं।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में राजन का तीन साल का कार्यकाल सितंबर में पूरा होगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में एक तबका उनका कार्यकाल बढ़ाए जाने के खिलाफ खुलकर सामने आया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके समर्थन में बताये जाते हैं। भाजपा नेता तथा राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने तो राजन को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है लेकिन सरकार ने अब तक अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
राजनीतिक गलियारे तथा उद्योग जगत में जारी चर्चा के बीच अब ऑनलाइन खंड में भी इसको लेकर बहस गर्म है। बहुत से लोग राजन का दूसरा कार्यकाल चाहते हैं। ऑनलाइन अपील प्लेटफॉर्म चेंज.ओआरजी पर करीब 60,000 लोगों ने इस अपील पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजन को दूसरा कार्यकाल दिए जाने का अनुरोध किया गया है। एक महीने के भीतर इस तरह की कम से कम सात अपीलें जारी की गई हैं।
विज्ञापन
कहा जाता है कि रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में अस्थिरता के बीच भारतीय मुद्रा रुपया को ढहने से बचाया। यही नहीं महंगाई दर में काबू पाकर आम आदमी को राहत देने की कोशिश की। इससे पहले आमतौर पर रिजर्व बैंक कॉरपोरेट जगत के दबाव में आकर ब्याज दरों में कटौती कर दिया करता था लेकिन राजन ने रिजर्व बैंक के कामकाज को प्रोफेशनल अंदाज दिया और ब्याज दरों में कटौती तार्किक रूप से की न कि किसी के दबाव में।