{"_id":"5c3f58fabdec227396044163","slug":"online-fir-for-railway-passengers-should-start-said-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों के लिए शुरू हो ऑनलाइन एफआईआर की सुविधा: राजनाथ ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेल यात्रियों के लिए शुरू हो ऑनलाइन एफआईआर की सुविधा: राजनाथ
Wed, 16 Jan 2019 09:46 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 16 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रेल मंत्रालय को यात्रियों के लिए ऑनलाइन एफआईआर की सुविधा शुरू करने का सुझाव दिया है। बुधवार को विज्ञान भवन में रेलवे सुरक्षा पर आयोजित कांफ्रेंस में राजनाथ ने कहा, अगर कोई ट्रेन से यात्रा कर रहा है और उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसे जीआरपी पुलिस स्टेशन एफआईआर दर्ज कराने के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
इसके बाद यह संबंधित राज्य, जिले और फिर पुलिस स्टेशन के लिए जाती है। ऐसे में न्याय मिलने में देरी होती है और इसकी कोई गारंटी नहीं रह जाती। ऐसे में यात्रियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा होनी चाहिए।’ राजनाथ ने कहा कि रेल मंत्रालय के अधिकारियों को इस पर विचार और फैसला करना चाहिए। गृह मंत्रालय की ओर से आपको पूरी मदद दी जाएगी। कार्यक्रम में मौजूदा रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वह गृहमंत्री के सुझाव पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, हर साल रेल यात्रियों के सामान चोरी होने के 24,000 मामले दर्ज होते हैं। इस दौरान गृहमंत्री ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों से लोगों के प्रति दोस्ताना और संवेदनशील रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों से यह उम्मीद की जाती है, चाहे केंद्रीय हो या राज्य पुलिस। सभी को आम नागरिकों के साथ दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन
चार महीने में ट्रेनों में लगेंगे 12 हजार सीसीटीवी
रेल मंत्री गोयल ने अगले चार महीने में रेलवे 12 हजार ट्रेनों को सीसीटीवी से लैस करने का ऐलान किया। इन कैमरों को आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस सिस्टम से भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि आरपीएफ को और अधिक शक्ति मिलनी चाहिए ताकि वह बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सके। आरपीएफ दंत विहीन है। आरपीएफ को और अधिकार मिलता हैं तो इसका फायदा भारतीय रेल यात्रियों को ही होगा।