फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Online exam becomes problem for SSC

एसएससी की मुसीबत बनी ऑनलाइन परीक्षा

Wed, 20 Jul 2016 03:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
Online exam becomes problem for SSC
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो

भर्ती आयोगों की ओर से शुरू हुई ऑनलाइन परीक्षाएं स्वयं उन्हीं पर भारी पड़ रही हैं। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से परीक्षाओं को ऑनलाइन किए जाने के बाद परीक्षाओं के आयोजन को लेकर संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के चयन को लेकर परीक्षा नियामक संस्थाओं पर दबाव है। एसएससी की सीजीएल जैसी परीक्षा में अबकी बार आठ लाख से अधिक दावेदार हैं। आठ लाख परीक्षार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा कराना एसएससी के लिए मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन


एसएससी की ओर से इससे पूर्व में हुई ऑनलाइन परीक्षाओं में केंद्रों की गड़बड़ी के कारण परीक्षार्थियों को परेशान होना पड़ा था। इसमें कुछ केंद्रों की परीक्षा सर्वर की गड़बड़ी और कंप्यूटर में खराबी के चलते पूरी नहीं कराई जा सकी थी। एसएससी की परीक्षाओं में नकल के आरोपों को देखते हुए केंद्रों के चयन में सतर्कता बरतनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित सीजीएल-2016 की परीक्षा बनी चुनौती

Online exam becomes problem for SSC
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो

एसएससी की ओर से अगस्त-सितंबर में संभावित सीजीएल-2016 की परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन आयोग के लिए परेशानी बन गया है। आयोग की ओर से निर्विवाद केंद्रों के चयन को लेकर एसएससी के लोग परीक्षा केंद्रों वाले जिलों में स्थित कंप्यूटर सेंटर्स एवं इंस्टीट्यूट को खंगालने में लगे हैं।

एसएससी की ओर से पूर्व में हुई ऑनलाइन परीक्षाओं की असफलता ने आयोग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। एसएससी की ओर से परीक्षा केंद्रों के चयन में उसकी बेदाग छवि का ध्यान दिया जा रहा है। 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच प्रस्तावित सीजीएल परीक्षा के लिए केंद्रों के चयन का काम तेजी से चल रहा है।

आयोग की प्रस्तावित परीक्षा के लिए अगस्त में ही केंद्र का चयन करके उसके प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जाने हैं। इससे पूर्व में रेलवे भर्ती बोर्ड, बैंकिंग सेवा की परीक्षाओं सहित विश्वविद्यालयों की ओर से होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं में भी अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ा है। यह परीक्षाएं सही तरीके से पूरी नहीं हो सकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed