{"_id":"61d9b91d7247016ab3182aba","slug":"online-appointment-feature-for-precaution-dose-for-eligible-people-now-live-on-co-win-amid-sharp-rise-in-coronavirus-cases-and-omicron","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaccination: कोरोना वैक्सीन की एहतियाती खुराक के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट शुरू, फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vaccination: कोरोना वैक्सीन की एहतियाती खुराक के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट शुरू, फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधा
Sat, 08 Jan 2022 10:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:09 PM IST
सार
कोरोना वायरस की एहतियाती खुराक के लिए पात्र लोग अब कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते हैं। शनिवार से पोर्टल पर यह सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने बीते दिनों स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु वाले) को टीके की बूस्टर या एहतियाती खुराक देने को अनुमति दी थी। इसे लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक विकास शील ने शनिवार को बताया कि कोविन पोर्टल पर इन लोगों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट का फीचर शुरू कर हो गया है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को केंद्र सरकार ने कहा था कि टीके की एहतियाती खुराक लगवाने के लिए नया पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। अभी इस खुराक के लिए पात्र लोगों की श्रेणी में स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों और 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को रखा गया है। एहतियाती खुराक देने की शुरुआत 10 जनवरी से की जाएगी। इसके लिए पात्र लोग जो टीके की दो खुराकें ले चुके हैं वह ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से सकते हैं या फिर सीधे टीकाकरण केंद्र पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर कहा था कि एहतियाती खुराक देने का कार्यक्रम आठ जनवरी को जारी किया जाएगा। सरकार कह चुकी है कि एहतियाती खुराक उसी टीके की लगाई जाएगी जिसकी व्यक्ति को शुरुआती दो खुराकें लगाई जा चुकी हैं। इसका मतलब जिन लोगों को कोवाक्सिन टीका लगाया गया था उन्हें एहतियाती खुराक भी कोवाक्सिन की ही लगाई जाएगी और जिन्हें कोविशील्ड टीका लगा था ऐसे लोगों को कोविशील्ड की डोज ही एहतियाती खुराक के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन