फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Onion for 50 paise KG in Nasik in wholesale and 3 rupees KG in Delhi

नासिक में प्याज की थोक कीमत गिरकर हुई 50 पैसे प्रति किलो, दिल्ली में 3 रुपये

Sat, 10 Sep 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Sep 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
Onion for 50 paise KG in Nasik in wholesale and 3 rupees KG in Delhi
प्याज - फोटो : getty images

प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में प्याज की थोक कीमत 1 रुपये प्रति किलोग्राम होने से दिल्ली की थोक मंडी में प्याज के थोक दाम 3 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं, लेकिन प्याज की खुदरा कीमत 12-15 रुपये प्रति किलोग्राम तक चल रही है। मदर डेयरी के स्टोर में भी प्याज के भाव 12-13 रुपये प्रति किलोग्राम बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी में इन दिनों प्याज की भारी मात्रा में आवक हो रही है। इसलिए किसानों को औने-पौने दाम पर प्याज बेचना पड़ रहा है। मंडी के थोक कारोबारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्याज की आवक 1,500 टन रही जबकि पहले से 1,300 टन प्याज उपलब्ध थे। ऐसे में बृहस्पतिवार को 2,800 टन प्याज बिक्री के लिए थे और इनकी कीमत 3-8 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन


थोक कारोबारियों ने बताया कि किसानों को 10 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक कीमत मिलने पर ही उनकी लागत वसूल हो सकती है।

प्याज के किसानों को निकल रहे खून के आंसू

Onion for 50 paise KG in Nasik in wholesale and 3 rupees KG in Delhi

थोक कारोबारियों ने बताया कि आलम यह है कि मध्य प्रदेश में बंपर फसल होने की वजह से किसान पशुओं को प्याज खिला रहे हैं। मध्य प्रदेश में प्याज की थोक कीमत 1 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई है। किसानों ने घरों में जमा प्याज को दुधारू पशुओं को खिलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि बंपर फसल के कारण प्याज के भाव इतने गिर चुके हैं कि किसानों को इसे ट्रैक्टर में लादकर मंडी तक लाना भी महंगा पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने अपने घरों में बड़े पैमाने पर प्याज जमा कर रखी है जिसे वे अपने दुधारू पशुओं को खिलाकर खपा रहे हैं। 

थोक कारोबारियों ने बताया कि होशंगाबाद में 35 हजार क्विंटल प्याज को खराब होने की वजह से फेंकना पड़ा। वहीं नासिक में प्याज के दाम 50 पैसे प्रति किलोग्राम तक आ गए हैं। किसान अब इसे बेचने के बजाय फेंकना ज्यादा मुनासिब समझ रहे हैं। 

पिछले साल प्याज की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक जाने की वजह से इस साल प्याज की बंपर फसल हो गई। हालांकि दिल्ली के खुदरा बाजार में प्याज के भाव में कोई खास गिरावट नहीं आई है। थोक मंडी में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकने वाले प्याज को खुदरा बाजार में 12-15 रुपये प्रति किलोग्राम तक की दर से बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed