फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one-year-old child fell down from jeep in a dense forest, crawled to a safe place

जंगल में जीप से नींद में मां की गोद से गिरी मासूम, रेंगकर पहुंची सुरक्षित जगह

Tue, 10 Sep 2019 07:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 Sep 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
one-year-old child fell down from jeep in a dense forest, crawled to a safe place
चलती जीप से गिरी बच्ची - फोटो : सोशल मीडिया

केरल के इडुक्की जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां घने जंगलों के बीच से गुजर रही जीप से एक साल की मासूम सड़क पर गिर गई और माता-पिता सोते रहे। बच्ची रेंगते हुए नजदीकी चेक पोस्ट पर पहुंच गई, जहां मौजूद वन अधिकारियों की नजर उस पर पड़ी। जिसके बाद बच्ची को उसके माता-पिता तक पहुंचाया गया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बताया कि राजमाला में रविवार रात बच्ची के माता-पिता जीप से लौट रहे थे। दोनों पीछे की सीट पर बैठे थे। बच्ची मां की गोद में थी। थकान के कारण माता-पिता की आंख लग गई और बच्ची नीचे गिर गई। कई किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद उन्हें बच्ची के न होने का अहसास हुआ। चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बच्ची जीप से गिरते और रेंगते हुए दिखाई दे रही है। वन अधिकारियों के मुताबिक, चेक पोस्ट के निकट उन्हें एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्ची जिस रास्ते पर थी, उस पर हाथियों समेत कई जंगली जानवर आते जाते रहते हैं। जीप से गिरने के कारण बच्ची के चेहरे और माथे पर मामूली चोटें आईं और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

मंदिर दर्शन करने गए थे माता-पिता

पुलिस के मुताबिक, बच्ची और उसके परिजन कांबलीकंदम में रहते हैं और तमिलनाडु के पलानी मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। मुन्नार के सब इंस्पेक्टर संतोष केएस ने बताया कि जब माता-पिता को बच्ची के गिरने का पता चला तो उन्होंने वेल्लाथुवल पुलिस स्टेशन में खबर की, लेकिन तब तक हमने सभी थानों को बच्ची के बारे में सूचित कर दिया था। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार देर रात डेढ़ बजे बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed