फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahead of PM Modi Mumbai visit one new Vande Bharat train reaches Mumbai

Vande Bharat: पीएम मोदी के दौरे से पहले मुंबई पहुंची दो में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस, दूसरी छह फरवरी को आएगी

Fri, 03 Feb 2023 01:51 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Feb 2023 01:51 AM IST
सार

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिर्डी मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों ट्रेन का निर्माण चेन्नई की कोच फैक्ट्री में किया गया है।

विज्ञापन
Ahead of PM Modi Mumbai visit one new Vande Bharat train reaches Mumbai
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : Twitter@PiyushGoyalOffc

विस्तार

मुंबई से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में से एक गुरुवार रात यहां छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 10 फरवरी को मुंबई में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से सुबह पुणे पहुंची और शाम को मुंबई के लिए रवाना हुई और रात करीब साढ़े आठ बजे सीएसएमटी पहुंची। सेमी-हाई स्पीड ट्रेन 10 फरवरी को अपनी पहली दौड़ से पहले अपने पार्किंग ब्रेक का परीक्षण करने के लिए मुंबई के बाहरी इलाके के पहाड़ी क्षेत्र में परीक्षण से गुजरेगी।
विज्ञापन


छह फरवरी को पहुंचेगी दूसरी नई वंदे भारत
अधिकारियों ने कहा कि दूसरी नई वंदे भारत ट्रेन के छह फरवरी को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिर्डी मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत कर सकते हैं। पीएम मोदी 10 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। दोनों ट्रेन का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सुबह बताया था कि ट्रेन में पार्किंग ब्रेक का परीक्षण करने के लिए घाट खंड में ट्रायल किया जाएगा। मुंबई और सोलापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के भोर घाट (पुणे के रास्ते में कर्जत और खंडाला के बीच स्थित) से चलने की संभावना है और 6.35 घंटे में लगभग 455 किमी की दूरी तय करने की उम्मीद है। मुंबई-शिरडी ट्रेन के थाल घाट (मुंबई के पास कसारा क्षेत्र में) से चलने और 5.25 घंटे में 340 किमी की दूरी तय करने की उम्मीद है।

मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं कि मुंबई दौरे में पीएम मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- सीएसएमटी-सोलापुर और सीएसएमटी-साई नगर शिरडी को हरी झंडी दिखाएंगे। ये दो वंदे भारत एक्सप्रेस महाराष्ट्र के लोकप्रिय तीर्थ शहरों शिर्डी और पंढरपुर की यात्रा को आसान बनाएगी। इससे महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन जायेगा जिसके पास दो अंतरराज्यीय वंदे भारत ट्रेन होगी। गौरतलब है कि मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन चली थी। पीएम मोदी की हरी झंडी मिलने के बाद अब मुंबई से तीन वंदे भारत ट्रेन चलने लगेगी।

बोहरा मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई पश्चिमी उपनगर के अंधेरी स्थित मरोल में बोहरा मुस्लिम समाज के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां अल जामिया तस सैफिया विद्यापीठ का उद्घाटन करेंगे। मोदी के आगमन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बोहरा काॅलोनी परिसर में अभी से ही सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिया है।


छह को बंगलूरू में करेंगे भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन
पीएम मोदी छह फरवरी को भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करने के साथ कर्नाटक के बंगलूरू और तुमकुरु में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कर्नाटक सूचना विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री छह फरवरी की सुबह मडावरा के पास बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed