{"_id":"63b10abf2d04080bde5aa645","slug":"one-student-killed-40-others-injured-as-bus-falls-into-gorge-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: नए साल के पहले दिन केरल में बड़ा हादसा, गहरी खाई में बस गिरने से एक छात्र की मौत, 40 अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: नए साल के पहले दिन केरल में बड़ा हादसा, गहरी खाई में बस गिरने से एक छात्र की मौत, 40 अन्य घायल
Sun, 01 Jan 2023 02:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Jan 2023 02:58 PM IST
सार
नए साल के पहले दिन केरल के इडुक्की में एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
केरल में बड़ा सड़क हादसा
- फोटो : Social Media
विस्तार
नए साल के पहले दिन केरल के इडुक्की में एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। हादसा रविवार तड़के उस समय हुआ जब तिरूर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अपने कॉलेज से लौट रहे थे। विजुअल्स में पुलिस और अधिकारियों को एक वन क्षेत्र में पलटी हुई बस के पास बचाव कार्य करते हुए दिखाया गया है। हादसा उस समय हुआ जब दुनिया और देश के अन्य हिस्सों में नए साल का स्वागत किया जा रहा था।
विज्ञापन
केरल में पुलिस की जीप ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत
केरल के अलाप्पुझा जिले में पुलिस की एक जीप ने एक मोटरसायकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दो पहिया सवार दो लोगों की मौत हो गई। ये लोग कोट्टायम स्थित अपने घर लौट रहे थे। अलाप्पुझा उत्तर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे हुई जब जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को आवंटित जीप ने एक मोटरसायकिल को टक्कर मार दी जिसपर दो लोग सवार थे। वे अलाप्पुझा समुद्र तट से घर लौट रहे थे। अधिकारी ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस जीप का चालक वाहन चलाते हुए सो गया था और इसी वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें अधिकतम दो साल की सजा हो सकती है। पुलिस ने कहा कि चालक डीएसपी को घर छोड़ने के बाद लौट रहा था। अधिकारी नए साल के जश्न से संबंधित ड्यूटी पर थे। पुलिस ने कहा कि दोनों व्यक्तियों के परिवार के अनुसार, वे यह कहकर घर से निकले थे कि वे चर्च जा रहे हैं। उनमें से एक की उम्र 35 साल और दूसरे की 22 वर्ष है।
विज्ञापन