{"_id":"56dca6c84f1c1b03588b45ae","slug":"one-naval-officer-dies-in-ins-virat-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएस विराट में लगी आग, एक नौसैनिक की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईएनएस विराट में लगी आग, एक नौसैनिक की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Mar 2016 03:23 AM IST
सार
- भारत के विमानवाहक पोत आईएनएस विराट में रविवार को आग लग गई
- दुर्घटना में एक नौसैनिक की मौत
विज्ञापन
ins virat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विमानवाहक पोत आईएनएस विराट में रविवार को आग लग गई। इस दुर्घटना में एक नौसैनिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। गोवा में तैनात यह पोत जल्द ही सेवा से मुक्त किया जाने वाला है।
विज्ञापन
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि पोत में पहले तो लीक की जानकारी मिली और फिर पोत के बॉयलर रूम के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि प्रवक्ता ने दावा किया कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। मगर, इस दौरान चार नौसैनिक आग में घिर गए और बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक चीफ इंजीनियर मैकेनिक आशु सिंह की हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन
उन्हें फौरन गोवा में नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती स्तर पर हादसे का कारण बॉयलर रूम में लीकेज की वजह से कुछ बिजली के उपकरणों में आग लगना है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि भारत के दो संचालित मालवाहक पोतों में से विराट को जल्द ही मुंबई भेज दिया जाएगा। आईएनएस विराट ने सबसे पहले ब्रिटिश नौसेना की 30 सालों तक सेवा की है। उसके बाद इसे भारत ने खरीद लिया और इसे भारतीय नौसेना में 1987 में शामिल किया गया। फरवरी में यह अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक बेडे़ में भी यह शामिल हुआ था।