{"_id":"5b64f7774f1c1b764d8b65c6","slug":"one-more-suicide-in-maratha-reservation-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में कम नहीं हो रही आरक्षण की आग, एक और युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में कम नहीं हो रही आरक्षण की आग, एक और युवक ने की आत्महत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, मुम्बई
Updated Sat, 04 Aug 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
223
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच आत्महत्या का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पुणे में एक और युवक ने रेल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान दत्तात्रय तुकाराम शिंदे (34) के रूप में हुई है।
दत्तात्रय शिंदे मराठा मूक मोर्चा का सक्रिय कार्यकर्ता था। शुक्रवार को उसने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम चिट्ठी लिखकर अपनी जेब में रखी और फिर दौंड खिंज में तेज गति से आ रही रेल के सामने कूद कर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने शव बरामद करने के साथ उसकी जेब से वह पत्र भी बरामद किया है। वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज सातारा के एनसीपी सांसद उदयनराजे भोसले ने तत्काल मराठा आरक्षण देने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एट्रॉसिटी एक्ट में बदलाव कर सकती है तो मराठा आरक्षण क्यों नहीं दे सकती। क्या सरकार मराठा आंदोलन के उग्र रूप होने का इंतजार कर रही है।