फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   one hundred seventy crore release for six state border's development

छह राज्यों में बॉर्डर पर विकास के लिए 174 करोड़ रुपये जारी

Wed, 13 Dec 2017 05:08 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Wed, 13 Dec 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
one hundred seventy crore release for six state border's development

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छह राज्यों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 174 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे जिन राज्यों को फायदा होगा उनमें गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश भी शामिल हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, ‘सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को 174.32 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।’ पूरी तरह से केंद्र की तरफ से पोषित बीएडीपी कार्यक्रम में 17 राज्यों के अंतरराष्ट्रीय सीमा से 0-10 किलोमीटर तक के दायरे में स्थित सभी गांव शामिल होंगे।’ 
विज्ञापन


हालांकि, उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तरफ से त्वरित आधारभूत ढांचे के विकास के लिए चिह्नित किया जाएगा। इसमें सुदूर और पहाड़ी क्षेत्रों जहां सड़क संपर्क नहीं है वहां हेलीपैड का निर्माण, किसानों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण देना व अन्य क्षेत्रों में ऑर्गेनिक खेती की जानकारी देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देंगी 'लेडी सिंघम', ले रहीं हाड़तोड़ ट्रेनिंग

असम की सीमा बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल की सीमा नेपाल और भूटान, गुजरात की सीमा पाकिस्तान, मणिपुर की म्यांमार, उत्तर प्रदेश की नेपाल और हिमाचल की सीमा चीन और नेपाल के साथ लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed