नाचते-नाचते युवक ने की हर्ष फायरिंग, छात्रा को जा लगी गोली
- बुधवार की देर रात अंगदपुर जौहड़ी में हो रही थी घुड़चढ़ी।
- गंभीर घायल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- दिल का दौरा पड़ने से दूल्हे के मामा समेत दो की हुई मौत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंगदपुर जौहड़ी गांव में बुधवार की रात घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में इंटर की छात्रा गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद डीजे पर नाच रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
घायल छात्रा को सीएचसी बिनौली ले जाया गया। बृहस्पतिवार को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार की रात अंगदपुर जौहड़ी गांव में जितेंद्र उर्फ बिट्टे पुत्र रामचंद्र की घुड़चढ़ी हो रही थी। डीजे पर युवक डांस कर रहे थे। इस दौरान हर्ष में फायरिंग भी की जा रही थी। गांव की महिलाएं अपनी छतों पर खड़ी होकर घुड़चढ़ी देख रही थी।
नाचते हुए तमंचे से चला दी गोली
इस दौरान एक युवक ने नाचते हुए तमंचे से गोली चला दी, जो छत पर खड़ी कक्षा 12 की छात्रा कोमल पुत्री वीरेंद्र कश्यप को लग गई। कान में गोली लगने से कोमल लहूलुहान हो गई।
अचानक हुई इस घटना के बाद घुड़चढ़ी में भगदड़ मच गई और डीजे बंद करा दिया गया। परिजनों ने घायल छात्रा को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। इसकी सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।
बृहस्पतिवार की सुबह छात्रा को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में छात्रा के पिता वीरेंद्र कश्यप ने गांव के ही मनीष पुत्र सतेंद्र को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।