फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One Game in Bengal, Another Afoot: West Bengal CM Mamata Banerjee Pitches for Oppn Unity to Oust BJP in 2024 Pegasus BJP TMC

ममता की हुंकार: भाजपा को सत्ता से बेदखल करने तक 'खेला होबे', तानाशाही पर आमादा है केंद्र सरकार

Wed, 21 Jul 2021 03:24 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 21 Jul 2021 03:24 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने वर्चुअल संबोधन दिया। ममता ने कहा कि भाजपा देश को अंधकार में ले गई, केंद्र की सत्ता से उसके बेदखल होने तक ‘खेला होबे’।

विज्ञापन
One Game in Bengal, Another Afoot: West Bengal CM Mamata Banerjee Pitches for Oppn Unity to Oust BJP in 2024  Pegasus BJP TMC
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी आज (21 जुलाई) को शहीद दिवस मना रही हैं। टीएमसी के गठन के बाद से हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर ममता बनर्जी ने वर्चुअल संबोधन दिया। ममता ने कहा कि भाजपा देश को अंधकार में ले गई, केंद्र की सत्ता से उसके बेदखल होने तक ‘खेला होबे’।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल ने मां, माटी और मानुष को चुना है। बंगाल की जनता ने धनबल को नकार दिया। भाजपा पूरी तरह तानाशाही पर आमादा है। उन्होंने कहा, त्रिपुरा में हमारे कार्यक्रम में रोका गया है। क्या यह लोकतंत्र है? वे देश की संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं। मोदी सरकार को प्लास्टर करने की जरूरत है। अब हमें काम शुरू करना है।
विज्ञापन


ममता बोलीं- जासूसी पर खर्च कर रहे देश का पैसा
ममता बनर्जी ने पेगासस जासूसी विवाद को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला।  उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार पेगासस के जरिए जासूसी करा रही है। जासूसी के लिए पैसे खर्च कर रही है। इसमें मंत्रियों और जजों के नंबर डाले जा रहे हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
ममता का हमला- गंगा में तैरती लाशें सबने देखीं
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में देश ने गंगा में तैरती लाशें देखी हैं। ऑक्सीजन की कमी के चलते बहुत से लोगों की मौत हुई है और सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं हुई है। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार से सिर्फ बयानबाजी कर रही है।  केंद्र ने कोरोना की तीसरी लहर की भी कोई तैयारी नहीं की है। 

ममता बोलीं- भाजपा को सत्ता से बाहर करने तक 'खेला होबे'

बंगाल की सीएम ने कहा कि भाजपा कुछ सदस्य मानवाधिकार संगठन के सदस्य हैं। उन्होंने गलत रिपोर्ट डाली है। मतदान के बाद कोई हिंसा नहीं हुई। मतदान से ठीक पहले वे हम पर कैसे दबाव बना रहे हैं, हम जानते हैं। अब जब तक भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं करते तब तक 'खेला होबे'। उन्होंने कहा कि अ 16 अगस्त को खेला दिवस मनाएंगे।

दीदी ने बोलीं- मोदी जी बुरा मत मानिए
दीदी ने कहा, ''देश की स्थिति बेहद खराब है। मोदी जी बुरा मत मानिए, मैं आपकी व्यक्तिगत आलोचना नहीं कर रही, लेकिन आप करते हैं। आपको सिर्फ अपनी पार्टी की चिंता है, जबकि हम देश के विकास में यकीन रखते हैं। गुजरात मॉडल को खारिज करते हुए ममता ने कहा कि गुजरात नहीं, बंगाल स्टेट मॉडल है।'' 

बता दें कि यह पहली बार है, जब ममता बनर्जी का भाषण 21 जुलाई को राज्य की सीमाओं से परे अन्य राज्यों में भी प्रसारित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाषण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा में पार्टी मुख्यालय के बाहर एलईडी टीवी पर सुना जा रहा है। इतना ही नहीं गुजरात के भी 32 जिलों में ममता बनर्जी के भाषण का एलसीडी स्क्रीन लगाकर प्रसारण का इंतजाम तृणमूल कांग्रेस की ओर से किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed