फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One dead, 18 injured as truck rams into vehicles on Mumbai-Pune Expressway after brake failure

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे: ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने करीब 20 वाहनों को मारी टक्कर; एक व्यक्ति की मौत, 18 घायल

Sat, 26 Jul 2025 06:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 26 Jul 2025 06:01 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया, 'ब्रेक फेल होने के बाद कंटेनर ट्रेलर ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसने बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों सहित कम से कम 20 वाहनों को टक्कर मारी, जिससे 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।'

विज्ञापन
One dead, 18 injured as truck rams into vehicles on Mumbai-Pune Expressway after brake failure
एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : IANS

विस्तार

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रेलर ट्रक ने कम से कम 20 वाहनों से टक्कर मार दी। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रायगढ़ जिले के खालापुर तालुका में खोपोली पुलिस थाना क्षेत्र के अदोशी सुरंग के पास हुई।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, 'ब्रेक फेल होने के बाद कंटेनर ट्रेलर ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसने बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों सहित कम से कम 20 वाहनों को टक्कर मारी, जिससे 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नवी मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।' उन्होंने आगे कहा, 'खोपोली पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, मेडिकल जांच से पता चला है कि घटना के समय वह शराब के नशे में नहीं था। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।'
विज्ञापन


खालापुर टोल प्लाजा तक ट्रैफिक जाम की स्थिति
लोनावाला-खंडाला घाट इलाके में दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर खालापुर टोल प्लाजा तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि कंटेनर ने डेढ़ से दो किलोमीटर के दायरे में एक के बाद एक वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें छोटे वाहनों को भारी नुकसान हुआ। इस दुर्घटना में 15 से 17 वाहन आपस में टकराए। हादसे की तस्वीरें सामने आईं, जिनमें देखा गया कि कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए तो बड़े वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। फंसे हुए वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और स्थानीय अधिकारी सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए अथक प्रयास करते रहे। भीड़भाड़ के कारण यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed