{"_id":"5bc34497bdec22694517ca37","slug":"one-crore-reward-prize-declared-on-congress-mla-alpesh-thakore-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक अल्पेश के सिर पर एक करोड़ का ईनाम घोषित, सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए पोस्टर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस विधायक अल्पेश के सिर पर एक करोड़ का ईनाम घोषित, सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए पोस्टर
भाषा, बहराइच
Updated Sun, 14 Oct 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
अल्पेश ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से मारपीट कर उन्हें भगाने के मामले से चर्चा में आए कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर का सिर कलम कर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का ईनाम देने का एलान किया गया है।
विज्ञापन
‘महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड’ नामक संगठन ने ठाकोर का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने संबंधी पोस्टर जिले के सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए हैं। हालांकि पुलिस ने सभी थानों को ऐसे पोस्टर तत्काल हटाकर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।
विज्ञापन
खुद को ब्रिगेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले भवानी ठाकुर ने आज ‘भाषा‘ को बताया कि ठाकोर और उनके साथी राक्षसी प्रकृति के हैं जो दबे-कुचले गरीब मजदूरों से मारपीट कर कायरता दिखा रहे हैं। ये लोग देश तोड़ने का काम कर रहे हैं और इसके विरोध में सभी को एकजुट हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ठाकोर के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम रखा है और जगह जगह इसके पोस्टर लगाए हैं। अगर ठाकोर गुजरात से बाहर नहीं निकलेंगे तो लोग गुजरात पहुंच कर उनका सिर काट लाएंगे। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बहराइच में ऐसे पोस्टर चस्पा होने की बात सोशल मीडिया पर आ रही है, जिसे गम्भीरता से लिया गया है। असामाजिक तथा उपद्रवी तत्वों को अशांति फैलाने से रोकने को हम कटिबद्ध हैं।
सिंह ने कहा कि ठाकोर के संबंध में की जा रही ऐसी टिप्पणी किसी भी तरह वैधानिक नहीं कही जा सकती। समाज में वैमनस्यता न फैलने पाए, इसलिए सभी थानों से ऐसे पोस्टर हटाने को कहा गया है। साथ ही पोस्टर लगाने वालोँ को रोककर उनसे पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं।