फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One billion population of South Asia including India is in the grip of severe heat wave

प्रचंड गर्मी : भारत सहित दक्षिण एशिया की एक अरब आबादी भीषण लू की चपेट में, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

Sat, 30 Apr 2022 03:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 30 Apr 2022 03:20 AM IST
सार

दिल्ली स्थित मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। शुक्रवार को देश के कई हिस्से में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उत्तर पश्चिम भारत में पारा 47 डिग्री तक जाने की संभावना है।

विज्ञापन
One billion population of South Asia including India is in the grip of severe heat wave
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समय से पहले भीषण गर्मी के कारण भारत सहित पूरे दक्षिण एशिया की एक अरब से ज्यादा आबादी भयंकर गर्मी और लू की चपेट में है। वैज्ञानिकों ने इस प्रचंड मौसम का कारण जलवायु परिवर्तन बताया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल कोरोना की संभावित चौथी लहर से ज्यादा चिंता की बात लू है। लोग गर्मी के कारण ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली स्थित मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। शुक्रवार को देश के कई हिस्से में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उत्तर पश्चिम भारत में पारा 47 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि शुक्रवार को हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सबसे गर्म रहे। 2 से 4 मई के बीच राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष मोना देसाई ने बताया कि हमें ऐसे कई मरीज मिले हैं, जो लू या गर्मी संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। इनमें से 60 से 70 फीसदी मरीज स्कूल जाने वाले बच्चे हैं। इनमें से ज्यादातर बच्चों ने उल्टी, दस्त और पेट संबंधी रोगों की शिकायत की है। गर्मी का ऐसा प्रकोप है कि ओडिशा और बंगाल सहित कई राज्यों में सड़कें सूनी हैं। बंगाल में समय से पहले ही स्कूल की छुट्टियां करने पर विचार किया जा रहा है।

कोर हीटवेव जोन में दिल्ली
दिल्ली प्रचंड गर्मी वाले जोन में आती है। इस जोन में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल भी आते हैं।

अप्रत्याशित तापमान 
राजस्थान के चुरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर आदि इलाकों में 45 डिग्री तापमान आम बात है, लेकिन उत्तर भारत में अप्रैल के महीने में 45-46 डिग्री तापमान बिलकुल अप्रत्याशित है। - नवदीप दहिया, स्वतंत्र मौसम विज्ञानी 

बेमौसमी गर्मी से गेहूं की फसल में 35 फीसदी कमी 
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल मार्च 122 सालों में सबसे गर्म रहा। उस महीने में बारिश में 71 फीसदी की कमी को एक बड़ा कारण माना गया। वहीं, बेमौसमी गर्मी के कारण गेहूं की फसल में 35 फीसदी की कमी बताई जा रही है। दरअसल तापमान जब 45 डिग्री सेल्सियस हो तब उसे लू की स्थिति कहा जाता है। लेकिन तापमान जब 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाए तो उसे गंभीर लू की स्थिति कहा जाता है। 

पाकिस्तान में कई हिस्सों में तापमान 47 डिग्री के पार
 पाकिस्तान में 61 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च का महीना। पाकिस्तान का अधिकांश हिस्सा भीषण लू की चपेट में है। वहां तापमान 47 डिग्री पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने केंद्र सरकार और प्रांतीय सरकारों को भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा है।


रहमान ने मौसम विभाग के हवाले से कहा है कि देश में तापमान औसत से छह से आठ डिग्री चढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मौसम का ऐसा चक्र पहली बार देखने में आया है कि सर्दी से सीधे गर्मी आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed