फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One Bangladeshi smuggler neutralized in retaliatory self-defence fire by BSF Central Armed Police Force

BSF: बंगाल सीमा पर बांग्लादेशी तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर हमला किया, जवाबी कार्रवाई में एक उपद्रवी ढेर

Mon, 12 Aug 2024 03:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 12 Aug 2024 03:09 PM IST
सार

बीएसएफ ने सोमवार को एक बयान में बताया कि बांग्लादेशी तस्करों के एख दल ने जवानों पर तेजधार वाले हथियारों से घातक हमला कर तस्करी की कोशिश की। हालांकि, जवानों ने तस्करों के मंसूबों को विफल कर दिया।

विज्ञापन
One Bangladeshi smuggler neutralized in retaliatory self-defence fire by BSF Central Armed Police Force
बीएसएफ(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पड़ोसी मुल्क में उथल-पुथल के बीच भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है। इस बीच, बंगाल के मालदा जिले में सीमा के पास रविवार रात को तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर हमला बोल दिया। जवानों ने जवाबी कार्रवाई में एक बांग्लादेशी तस्कर को ढेर कर दिया।

विज्ञापन


बीएसएफ ने सोमवार को एक बयान में बताया कि बांग्लादेशी तस्करों के एख दल ने जवानों पर तेजधार वाले हथियारों से घातक हमला कर तस्करी की कोशिश की। हालांकि जवानों ने तस्करों के मंसूबों को विफल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवान द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग के बाद सभी तस्कर वापस भाग खड़े हुए। इस दौरान गोली लगने से एक बांग्लादेशी तस्कर की मौत हो गई। मौके से तेजधार वाले एक हथियार (लोहे का दाह) भी बरामद हुए। यह घटना बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर अंतर्गत 115वीं बटालियन की सीमा चौकी चांदनीचक इलाके में घटी।
विज्ञापन


दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता डीआइजी एके आर्य ने बताया कि मध्यरात्रि के समय जवान ने भारत की तरफ से बांग्लादेश की ओर सिर पर सामान लादकर ले जा रहे पांच- छह बदमाशों की आवाजाही देखी। जवान ने पीछा कर बदमाशों को रूकने के लिए ललकारा। लेकिन बदमाशों ने चुनौती को नजरअंदाज किया और इसी बीच सरकंडा घास में छिपे पांच- छह बदमाशों के एक अन्य समूह ने जवान पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अपनी जान को खतरा देख जवान ने आत्मरक्षा में बांग्लादेशी तस्करों की तरफ एक राउंड फायर किया। फायरिंग के बावजूद तस्कर बांग्लादेश की ओर बढ़ते रहे। इस बीच दूसरे जवान द्वारा चुनौती दिए जाने पर बदमाशों ने जंगली झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाते हुए उस पर भी दाह से हमला कर दिया। जान को खतरा देख दूसरे जवान ने भी आत्मरक्षा में बदमाशों पर एक राउंड और फायर किया। इसके बाद सभी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। तब तक गश्त ड्यूटी पर मौजूद कंपनी कमांडर तुरंत मौके पर पहुंचे और जवानों के साथ इलाके की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अवस्था में मिला तस्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
तलाशी के दौरान मौके से बीड़ी पत्ता के छह बंडल बरामद किए गए और एक बांग्लादेशी तस्कर जंगली झाड़ियों में घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे तुरंत पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया। बीएसएफ को अपने सूत्रों से पता चला है कि मृत तस्कर का नाम अब्दुलाह है और वह बांग्लादेश के चपाइनवाबगंज जिले के सीमावर्ती गांव रिषीपाड़ा का रहने वाला है। रिषीपाड़ा गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा से 4.5 किलोमीटर दूर है। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार, उक्त तस्कर बांग्लादेश के बार्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के सुरक्षा घेरे को लांघकर भारतीय सीमा में अवैध रूप घुस कर बीड़ी पत्ते की खेप को ले जाने आया था।  

पिछले 24 घंटों में कई अन्य जगहों पर भी जवानों पर हमले की कोशिश
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि जवानों पर हमले की कोशिश की यह कोई अकेली घटना नहीं है। बीते 24 घंटे के दौरान  मुर्शिदाबाद व मालदा जिले में सीमा चौकीयों नातना फोरवोर्ड, कहारपाड़ा व अनुराधापुर के अलावा उतर 24 परगना व नदिया जिले में सीमा चौकी घोजाडांगा व महेंद्रा में भी बीएसएफ जवानों पर मवेशी तस्करों व अवैध घुसपैठियों द्वारा ऐसे घातक हमले की कोशिश की गई। हालांकि जवानों ने जवाबी कार्रवाई कर तस्करी व घुसपैठ की घटनाओं को विफल कर दिया। इस दौरान 682 फेंसेडिल कफ सिरप की बोतलें, 50 किलो चीनी और एक मवेशी भी जब्त किए।


बीजीबी से दर्ज कराया कड़ा विरोध
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि सभी घटनाओं में बार्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ फ्लैग मीटिंग कर बांग्लादेशी तस्करों व बदमाशों द्वारा बिना उकसावे के किए गए जानलेवा हमले की घटनाओं पर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया है। हमले और बचाव में की गई गोलीबारी के संबंध में संबंधित थाने में प्राथमिक रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed