{"_id":"5ca4e542bdec2213ec622dd5","slug":"one-arrested-with-weapon-and-material-of-bomb-building-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में बम बनाने के सामान और हथियार समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में बम बनाने के सामान और हथियार समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार
Wed, 03 Apr 2019 10:24 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र के पुणे जिले में पुलिस ने बुधवार को एक घर से भारी मात्रा में बम बनाने का सामान, कुछ विस्फोटक और हथियार जब्त किए। पुणे ग्रामीण पुलिस के आतंकवाद रोधी सेल के एक अधिकारी ने बताया कि जब्ती के बाद राजाराम अभंग (71) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, ‘खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मंगलवार को जुन्नार तहसील के एक खेत में बनी एक झोपड़ी पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में बम बनाने का सामान, देसी पिस्तौल, पाइप बम, कुछ डेटोनेटर और बारूद जब्त किए गए।’
विज्ञापन
इसके अलावा, घटनास्थल से कुछ धारदार हथियार, बैट्री सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लोहा का एक असलहा और धातु का एक हेलमेट भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि जब्ती की जांच जा रही है। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन