फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Onam Prime Minister and President congratulated the countrymen said - take a pledge to take the country on the path of progress

ओणम : प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई, बोले- देश को प्रगति पथ पर ले जाने का लें संकल्प

Sat, 21 Aug 2021 09:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाल, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Aug 2021 09:10 AM IST
सार

विशेष तौर पर केरल में मनाए जाने वाले त्योहार ओणम के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी देशवासियों को बधाई दी। वहीं इसकी पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने भी सभी को शुभकामनाएं दी थीं। 

विज्ञापन
Onam Prime Minister and President congratulated the countrymen said - take a pledge to take the country on the path of progress
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व देश में सकारात्मकता, भाईचारा, सद्भाव को बढ़ावा दे। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। लोगों को इस त्योहार की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि सकारात्मकता, भाईचारे व सद्भाव से जुड़े इस विशेष पर्व ओणम की सभी को शुभकामनाएं। मैं देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उन्होंने अपील की कि सभी इस पर्व को धूमधाम से मनाएं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं 
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी शुक्रवार शाम को सभी को ओणम की बधाई दी थी। उन्होंने कहा था यह पर्व समाज में प्यार, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दे। मैं सभी को इस पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही विशेष तौर पर देश भर में केरल के रहने वाले नागरिकों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि नई फसल की उपज के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह त्योहार किसान की अथक मेहनत को दर्शाता है और समाज में सद्भाव व प्रेम का प्रसार करता है। आगे कहा कि आइए इस मौके पर हम देश को उन्नति व सद्भाव के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष तौर पर केरल में मनाया जाता है ओणम 
ओणम विशेष तौर पर केरल में मनाया जाने वाला त्योहार है। हर साल अगस्त से सितंबर के बीच में यह पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार आज यानी 21 अगस्त को शुरू हो रहा है। हालांकि, यह 23 सितंबर तक चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed