फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on women entry in sabrimala temple board says they do not want to turn it in thailand 

मंदिर बोर्ड बोला- महिलाओं की एंट्री करवाकर सबरीमाला को थाईलैंड नहीं बनाना

Sat, 14 Oct 2017 11:56 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 14 Oct 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
on women entry in sabrimala temple board says they do not want to turn it in thailand 

महिलाओं की एंट्री पर रोक को लेकर सुर्खियों में आए केरल के सबरीमाला मंदिर के बोर्ड ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मंदिर की देख-रेख करने वाले त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) के चेयरमैन गोपालकृष्णन का कहना है कि वे महिलाओं की एंट्री पर राजी होकर मंदिर को थाईलैंड में तब्दील नहीं करना चाहते।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भले ही सुप्रीम कोर्ट एंट्री के आदेश दे दे, लेकिन मंदिर के रिवाजों को मानने वाली और खुद्दार महिलाएं वहां एंट्री नहीं लेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा होने पर मंदिर परिसर में कई चिंताजनक मुद्दे उठने लगेंगे। सबसे बड़ा मुद्दा तो महिलाओं की सुरक्षा का होगा और प्रशासन को यहां पर महिला पुलिसकर्मी भी तैनात करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन


गोपालकृष्णन के इस बयान का सीपीआई(एम) ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के प्रति वे ऐसे विवादित बयान कैसे दे सकते हैं? चेयरमैन की ओर से कही गई बात महिलाओं की बेईज्जती के बराबर है। उन्हें अपने बयान को वापस लेना चाहिए और माफी भी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: केरल के सबरीमाला मंदिर में भगदड़ से 31 श्रद्धालु घायल, दो की हालत गंभीर


दरअसल, इस मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने केस संवैधानिक पीठ को सौंप दिया है। कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि महिलाओं की एंट्री पर रोक क्या समानता के अधिकार का हनन है? साथ ही कहा कि इस तरह की रोक लगाए जाना ठीक है?

बता दें कि महिलाओं के मंदिर में प्रवेश निषेध का मुद्दा पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है। बता दें कि सबरीमाला के मंदिर में 50 वर्ष तक की महिलाओं का प्रवेश निषेध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed