{"_id":"5f1318ca8ebc3e63db11ad9b","slug":"on-the-rajasthan-issue-aap-said-bjp-and-congress-are-fighting-for-their-interests-forgetting-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान मुद्दे पर आप ने कहा, जनता को भूल अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान मुद्दे पर आप ने कहा, जनता को भूल अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस
Sat, 18 Jul 2020 09:14 PM IST
Rajeev Rai
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
आप कांग्रेस बीजेपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि देश के आठ राज्यों में कांग्रेस के 131 विधायक अब तक पैसा और मंत्रिपद की लालच में भाजपा के हाथों बिक चुके हैं। राजस्थान में इसी तरह की खरीद-फरोख्त अब तक जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसा तब हो रहा है जब देश के सामने चीन और कोरोना की दोहरी लड़ाई छिड़ी हुई है। जिस समय भाजपा और कांग्रेस को जनता के हितों की लड़ाई लड़नी चाहिए, उस समय वे सरकार बनाने-बिगाड़ने के खेल में व्यस्त हैं।
संजय सिंह ने कहा कि यह समय देश की जनता और सेना के साथ खड़े होने का है। देश का सैनिक मोर्चे पर डटा है, उसे देश का समर्थन मिलना चाहिए और देश उसका समर्थन कर भी रहा है। ठीक उसी प्रकार देश की जनता कोरोना से जंग लड़ रही है। उसे भी देश का समर्थन चाहिए और यह समर्थन उसे मिल भी रहा है। लेकिन इसी समय में कांग्रेस भाजपा को देश और जनता के हितों की बजाय अपने हित ज्यादा प्यारे हो गए हैं और वे अपने लिए अलग ही लड़ाई लड़ रहे हैं।
उन्होंने दोनों दलों की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि जिस कोरोना काल में देश के युवाओं को नौकरी के मोर्चे पर संकट झेलना पड़ रहा है, मजदूरों को उनके घर तक जाने का साधन नहीं मिल रहा है और गरीबों को भोजन के लिए चिंता करनी पड़ रही है, उस समय किसी भी पार्टी और सरकार का पहला दायित्व लोगों की मदद करना है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस जनता के हितों की चिंता करने की बजाय अपने हितों की चिंता कर रही हैं।